बागबाहरा : महिला बाल विकास द्वारा संचालित सुपोषण माह मनाने के लिए महिला बाल विकास पर्यवेक्षक भावना गुप्ता के मार्गदर्शन में बागबाहरा नगर के वार्ड क्रमांक 03 के आंगनबाड़ी में हाथ धुलाई , ओआरएस बनाने की विधि , डायरिया बीमारियों की रोकथाम , सुनहरे 1000 दिन , स्वास्थ्य संबंधित जानकारी , एनीमिया की रोकथाम पर चर्चा , रंगोली बनाकर पोषण सप्ताह पर संदेश , गर्भवतियों की देखरेख , पोषित भोजन बनाने सहित विभिन्न कार्यक्रम संचालित किए गए जिसमे किशोरी बालिकाओं सहित महिलाओं ने अपनी भागीदारी निभाई । इन कार्यक्रमो में वार्ड क्रमांक 04 की पार्षद साधना सोनी , आंगनबाड़ी कार्यकार्य जया ठाकुर, सहायिका मोनिका यादव सहित महिलाओं में जामा बाई , देविका यादव, सैगाना यादव , चंचल गुप्ता , निशा ठाकुर , दमयंतीन यादव का विशेष योगदान रहा ।
आंगनबाड़ी वार्ड क्रमांक 3 में मनाया गया सुपोषण सप्ताह

