अफ़्ताब आलम: बलरामपुर । आपको बता दे कि बलरामपुर जिले में विगत कुछ दिनों से जनपद पंचायत में अविश्वास प्रस्ताव को लेकर गहमागहमी चल रही थी, जिसे आज बलरामपुर जनपद पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के भविष्य का फैसला आज हो गया ,
15 जनपद सदस्यों के द्वारा अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए बलरामपुर कलेक्टर को आवेदन दिया गया था, इसके बाद अविश्वास प्रस्ताव के मतदान के लिए आज दिनांक नव दिसम्बर को जनपद पंचायत कार्यालय में मतदान के लिए सभी सदस्यों एकत्रित हुए, जिसमें अध्यक्ष विनय पैकरा को 9 मत प्राप्त हुए, एकमत रद्द हुआ, वहीअविश्वास में 8 मत प्राप्त हुए, दूसरी तरफ उपाध्यक्ष पद के लिए भानु प्रकाश दीक्षित को 10 मत प्राप्त हुए एवं अविश्वास के लिए 8 मत प्राप्त हुए, इस तरह से जनपद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने जीत हासिल की, अध्यक्ष विनय पैकरा ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि, यह सच्चाई की जीत है, उन्होंने सांसद प्रतिनिधि धीरज सिंह देव एवं भाजपा समर्थित लोगों का आभार व्यक्त किया,
उपाध्यक्ष भानु प्रकाश दीक्षित ने भी मीडिया से बात करते हुए विधायक के प्रति आक्रोश जाहिर की, उन्होंने बताया विधायक के द्वारा जो गंदी राजनीतिक की जा रही है, सदस्यों को खरीदने और बरगलाने और उन्हें छुपा कर रखने का आरोप लगाया, उ कहा की जनपद सदस्यों ने साबित कर दिया कि डरवाने और धमकाने से मत हासिल नहीं किया जा सकता, आज सदस्यों ने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के प्रति जो विश्वास जताया, इसका उन्होंने आभार व्यक्त किया। जीत के बाद समर्थित कार्यकर्ता ने नारेबाजी लगाते हए जनपद से बाहर हए ।
बलरामपुर जनपद पंचायत अध्यक्ष विनय पैकरा उपाध्यक्ष भानु प्रकाश दीक्षित ने अविश्वास प्रस्ताव फ्लोर टेस्ट में जीत हासिल की

