पॉलिटिकल वॉच प्रांतीय वॉच

महिला कांग्रेस ने महंगाई के विरोध में चलाया जनजागरूकता अभियान , महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष नीता डे के नेतृत्व में रैली निकाल कर महिला कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ लगाए नारे |

Share this

चिरमिरी  ब्यूरो (भरत मिश्रा ) | महिला कांग्रेस ने केंद्र सरकार की गलतियों से बढ़ी महंगाई के विरोध में जन जागरूकता अभियान बीते शुक्रवार को चलाया। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष नीता डे के नेतृत्व में रैली निकालकर महंगाई कम करने के लिए प्रधानमंत्री के किए वादों को याद दिलाया। महिला कांग्रेस के कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने अच्छे दिनों की सच्चाई सच्चाई आपके द्वार शीर्षक से रैली निकालकर महंगाई के विरोध में जमकर नारेबाजी की। महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष नीता डे ने कहां की महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद फूलों देवी नेताम के निर्देश पर आज महिला कांग्रेस के सदस्यों द्वारा बढ़ती महंगाई के विरोध में रैली निकाली है। वही अच्छे दिनों के वादों को भी जनता को याद दिलाया है। आज एक आम आदमी पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, खाद्य तेल, आलू, प्याज, टमाटर जैसे रोजमर्रा की जरूरतों के लिए कहीं अधिक कीमत चुका रहा है। जिसके विरोध में महिला कांग्रेस अच्छे दिनों की सच्चाई सच्चाई आपके द्वार शीर्षक से रैली निकालकर चिरमिरी के मुख्य मार्गो में महंगाई का विरोध प्रदर्शन कर रही है। प्रदर्शन के दौरान महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष नीता डे, महिला ब्लॉक अध्यक्ष शिखा सोनी, एल्डरमैन शैल कुमारी, पुष्पा कारफार्मा, सविता, रूबी राय , संगीता मंडल, हेमलता, अंजू, गायत्री, क्रांति के साथ महिला कांग्रेस के कई कार्यकर्ता व पदाधिकारी शामिल रहे |

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *