क्राइम वॉच

प्रेम संबंध में फंसाने के बाद धोखा: शादीशुदा युवक ने की कॉलेज छात्रा से दूसरी शादी, साथ रहने की बात आई तो मुकरा आशिक

Share this

दुर्ग। कॉलेज छात्रा को अपने प्रेम संबंध में फंसाने के बाद युवती से कई बार संबंध बनाएं. युवती से आर्य समाज में शादी भी की, और आशिक ने पहली पत्नी को तलाक देने का वादा किया. ये पूरा मामला दुर्ग के नेवई का हैं, जहां युवती ने विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कराई है. पुलिस के मुताबिक पीड़िता राजनांदगांव जिले में कॉलेज में पढ़ाई के दौरान आरोपी राहुल सिन्हा के संपर्क में आई थी. तब वे पहले से शादीशुदा था. दोनो में प्रेम के बाद कई बार संबंध बने. इसके बाद जब युवती ने आरोपी से दूरी बना ली तो आरोपी ने उसे तलाक देकर शादी का वादा किया. फिर आरोपी और पीड़िता की शादी भी आर्य समाज में हुई और दोनो अलग रहने लगे. फिर पीड़िता ने एक साथ रहने की जिद्द की. लेकिन आरोपी इसके लिए राजी नहीं हुआ और वो सिर्फ संबंध बनाने की जिद करने लगा, जिसके बाद पुनः एक बार युवती ने दूरी बना ली. लेकिन बार-बार युवती पर दबाव बनाने के बाद भी युवती संबंध बनाने के लिए राजी नहीं हुई तो आरोपी ने युवती के घर की बाउंड्रीवाल में उसकी अश्लील तस्वीरें चस्पा कर दी. जिसके बाद पीड़िता पुलिस के पास पहुंची और पीड़िता की शिकायत पर नेवाई थाना पुलिस ने धारा 376, 67 आईटी एक्ट, 509, 506 और 493 के तहत केस दर्ज किया है.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *