क्राइम वॉच

पत्नी से अफेयर का था शक, पति ने शख्स को चाकू से गोदकर मार डाला

Share this

नई दिल्ली : एक पति को शक था कि उसकी पत्नी दूसरे शख्स के साथ चैट करती है और उसका अफेयर चल रहा है. इस बात से आगबबूला पति ने पत्नी के कथित प्रेमी की चाकू से गोदकर हत्या (Murder) कर दी. उसने सरेआम चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर पत्नी के प्रेमी को बेरहमी (Brutal Murder) से मार डाला. फिर उसके सिर में धंसा चाकू छोड़कर मौके से फरार हो गया. फिलहाल, पुलिस ने सनकी पति को गिरफ्तार (Husband Arrest) कर लिया है. ‘द सन यूके’ के मुताबिक, ये मामला ब्राजील के माटो ग्रोसो (Brazil, Mato Grosso) का है. जहां एक पति ने अपनी पत्नी से चैट करने के शक में एक शख्स की चाकू मारकर हत्या कर दी. उसने इस हत्या को दिनदहाड़े अंजाम दिया.

पति को था इस बात का शक

इस क्रूर हमले में 38 वर्षीय लिएंड्रो अल्वेस टेल्स जो कि एक स्टोर मैनेजर था के सिर, छाती, पेट में चाकू से कई वार किये गए थे. हत्या करने वाले शख्स का नाम सिसरो डी ब्रिटो सिल्वा बताया गया है. सिल्वा को शक था कि टेल्स का उसकी पत्नी के साथ अफेयर चल रहा है. उसने दोनों चैट करते हुए भी पकड़ा था. इसी बात से वो बेहद नाराज था. रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने अपराध स्थल के पास से ही सिल्वा को गिरफ्तार कर लिया था. उसने हत्या करने की बात कबूल कर ली है. इस घटना के सीसीटीवी फुटेज सामने आए हैं. जिनमें देखा जा सकता है कि सिल्वा कैसे टेल्स का पीछा कर रहा है.

चाकू से कई वार किये

सिल्वा ने टेल्स को जमीन पर गिरा दिया और फिर उसपर चाकू से कई वार किये. इतना ही नहीं हत्या के बाद उसने चाकू उसके सिर में ही धंसा दिया. पत्नी से अफेयर होने के शक में उसने टेल्स की क्रूर तरीके से हत्या कर दी. हालांकि, पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *