कमलेश रजक/मुंडा :पलारी विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत कोसमण्दी में दशहरा के उपलक्ष्य में दशहरा स्पेशल डीजे डांस प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया जिसमें छत्तीसगढ़ शासन की संसदीय सचिव एवं क्षेत्रीय विधायक शकुंतला साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद पंचायत पलारी के अध्यक्ष खिलेंद्र वर्मा ने किया। इस अवसर पर समस्त क्षेत्रवासियों एवं ग्राम वासियों को दशहरा एवं नवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं देते हुए संसदीय सचिव सुश्री साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल की सरकार भगवान श्री रामचंद्र के मार्ग में चलकर विकास के पथ पर आगे बढ़ रही है।विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से आम जनों को खुशहाल बनाने की दृष्टि से काम कर रही है। हमारी सरकार गांव गरीब किसान एवं युवाओं को लेकर काम कर रही हैं, चाहे वह राजीव किसान न्याय योजना हो, गोधन न्याय योजना हो, कृषि भूमिहीन न्याय योजना हो, राजीव युवान युवा मितान योजना हो, अथवा स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय का संचालन हो, सरकार का मुख्य उद्देश्य राज्य के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं को लाभ पहुंचाना है। उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार की सभी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया तथा लोगों को लाभ उठाने प्रेरित किया।साथ ही उन्होंने बताया कि उनकी पढ़ाई लिखाई कोसमंदी में ही हुई है इसलिये वह रसौटा के साथ साथ कोसमंदि की भी बेटी है इसलिए आप सब का आशीर्वाद प्राप्त हुआ और भारी मतों से विजयी होकर आज इस पद में आप को संबोधित करने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है।
कार्यक्रम में खिलेंद्र वर्मा सुनील कुर्रे दीपक नायक ने भी संबोधित कर दशहरा व नवरात्रि पर्व की बधाई दिए व छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभ लेने प्रेरित किया। इस अवसर पर सरपंच एवं ग्रामवासियों की मांग पर संसदीय सचिव सुश्री शकुंतला साहू ने गौरा-गौरी मन्दिर के समने कांक्रीटीकरण तथा इंदिरा चौक में सीसी रोड चौड़ीकरण की घोषणा की।
इस दौरान खिलेंद्र वर्मा अध्यक्ष जनपद पंचायत पलारी, सुनील कुर्रे नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी पलारी, झड़ीराम कन्नौजे महामंत्री ब्लॉक कांग्रेस पलारी, दीपक नायक जी जनपद सदस्य, तरुण त्रिपाठी कांग्रेस नेता,पूनम सुरेंद्र वर्मा सरपंच कोसमंदी, तुलसीदास जांगड़े उपसरपंच, मेघनाथ यादव, मनोज बंजारे ,पुरुषोत्तम साहू, सुरेंद्र साहू, सुरेंद्र वर्मा, गणेश साहू, टूकेश्वर मिश्रा, सुमित तिवारी, सोनसाय साहू, चैतराम साहू, थानेश्वर मिश्रा, चेतन साहू, पूरन साहू बसंत मिश्रा अध्यक्ष डांस समिति सोनू मिश्रा उपाध्यक्ष, खेमराज चंद्राकर, नरेंद्र वर्मा, ऋषि साहू एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।
दशहरा स्पेशल डीजे डांस प्रतियोगिता में शामिल हुई संसदीय सचिव शकुंतला साहू

