BREAKING CG NEWS

CHHATTISGARH: मिठाई की दुकान में मिली गड़बड़ी, खाद्य विभाग ने बंद कराया होटल

Share this

CHHATTISGARH: Irregularities found in sweet shop, food department closes hotel

CHHATTIAGARH: खैरागढ़। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ में दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाइयों की गुणवत्ता और साफ-सफाई को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। नवागांव चंडी मंदिर क्षेत्र स्थित साहू होटल में निरीक्षण के दौरान कई खामियां मिलीं। फ्रीजर बंद होने और मिठाइयों के खराब होने की आशंका पर 5 किलो जलेबी नष्ट कराई गई, वहीं मिनी पेड़ा और बालूशाही के नमूने जांच के लिए भेजे गए। आवश्यक सुधार होने तक होटल को बंद करा दिया गया है। दीपावली से पहले विभाग ने मिठाई कारोबारियों को खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिए हैं।

कार्रवाई यहीं नहीं रुकी और फिर विभागीय टीम ने होटल से मिनी पेड़ा और बालूशाही के नमूने भी जांच के लिए भेजे। साथ ही आवश्यक सुधार होने तक होटल को तत्काल प्रभाव से बंद करा दिया गया। होटल संचालक को खाद्य लाइसेंस और पंजीयन अद्यतन कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।

साफ-सफाई और भंडारण को लेकर खड़े हुए सवाल

दीपावली जैसे बड़े त्योहार से ठीक पहले सामने आई इन खामियों ने खाद्य प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई और मिठाइयों के सुरक्षित भंडारण को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना यह होगा की इन सब के बाद  होटल में सुधार होता है या नहीं?

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *