BREAKING देश दुनिया वॉच

जेल से बाहर आते ही नया झटका! सौरव दास और आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने थमाया नोटिस

Share this

A new shock as soon as you come out of jail! Crime Branch handed over Saurav Das and Ashutosh Ranka

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी नेता सौरव दास और आशुतोष रांका की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। जंतर-मंतर पर प्रदर्शन मामले में जेल से 7 दिन बाद जमानत मिलने के बाद सौरव दास और आशुतोष रांका के सामने अब दिल्ली क्राइम ब्रांच रूपी मुश्किलें सामने आ गई है। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने सीजेपी सौरव दास और आशुतोष रांका को नोटिस जारी कर आज ही (22 अक्टूबर) को पेश होने का आदेश दिया है।

दिल्ली क्राइम ब्रांच ने सौरव दास और आशुतोष रांका को अपना बयान दर्ज कराने के लिए आज दोपहर 12 बजे राजौरी गार्डन स्थित क्राइम ब्रांच के कार्यालय में पेश होने को कहा है। उनसे जंतर-मंतर पर प्रदर्शन मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर पूछताछ की जाएगी और उनके बयान दर्ज किए जाएंगे।

इससे पहले, बुधवार को विशेष कार्यपालक मजिस्ट्रेट की अदालत ने दोनों नेताओं को 50-50 हजार रुपये के निजी मुचलके और जमानत बॉन्ड पर तिहाड़ जेल से रिहा करने का आदेश दिया था। कोर्ट में दोनों नेताओं ने लिखित में हलफनामा दिया कि जब तक जंतर-मंतर का क्षेत्र डी-नोटिफाई रहेगा, वे वहां न तो शांति भंग करेंगे और न ही किसी प्रदर्शन का आह्वान करेंगे। हालांकि दिल्ली पुलिस ने जमानत का विरोध करते हुए न्यायिक हिरासत 3 दिन और बढ़ाने की मांग की थी। पुलिस ने यह तर्क दिया था कि उनके बयानों में विरोधाभास है और कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ सकती है। हालांकि बिना शर्त माफी मांगने और दिए गए आश्वासनों को देखते हुए मजिस्ट्रेट ने आगे हिरासत की जरूरत को खारिज कर दिया था। मामले की अगली सुनवाई 23 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे से होगी।

 

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *