देश दुनिया वॉच

1 घंटे के लिए अटलजी की मूर्ति का अनावरण!: प्रतिमा से युवक ने कपड़ा खींचकर माला पहनाई, BJP ने फिर ढंकवाई, बोले- शिवराज करेंगे अनावरण

Share this

देवास : देवास के बालगढ़ चौराहे बुधवार शाम नाटकीय नजारा देखने को मिला। चौराहे पर पूर्व प्रधान मंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा छह माह पहले लगाई गई है, जिसका आगामी समय में अनावरण होना है, लेकिन बुधवार को एक व्यक्ति ने सीढ़ी लगाकर उनके चेहरे से कपड़ा हटा दिया। प्रतिमा पर हार पहनाकर अनावरण कर दिया। भाजपा नेता और नगर निगम के कर्मचारी जानकारी मिलते ही पहुंचे और फिर से प्रतिमा के चेहरे को ढंका। भाजपा के स्थानीय नेताओं ने इसे ओछी मानसिकता करार दिया है।

दरअसल, स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा उद्घाटन के लिए लंबे इंतजार से खड़ी हुई है। बीते दिनों मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के देवास आगमन पर भी इसका अनावरण होना था, लेकिन इसका अनावरण नहीं हुआ और प्रतिमा अपने अनावरण के इंतजार में खड़ी है। विगत दिवस प्रतिमा का अनावरण नहीं होने पर कांग्रेसियों द्वारा भी बयानबाजी की थी। यहां तक कि कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री प्रदीप चौधरी ने भी कहा था कि बीजेपी अपने वरिष्ठ नेताओं को भूल गई, जिसको लेकर भाजपा ने कहा था कि जल्द ही मूर्ति का अनावरण किया जाएगा।

शाम को यह हुआ
बुधवार शाम 5.30 बजे प्रतिमा का अनावरण एक स्थानीय युवक ने विधि-विधान से हार फूल पहनाकर कर दिया। जिसकी जानकारी लगते स्थानीय भाजपा के नेता और कार्यकर्ता वहां पहुंचे। वहीं, नगर निगम के कर्मचारी भी प्रतिमा का चेहरा ढंकने के लिए पहुंचे। बीजेपी के स्थानीय नेता अर्जुन चौधरी ने कांग्रेसियों पर आरोप लगाते हुए कहा- प्रतिमा का अनावरण जल्द होने वाला था, लेकिन कांग्रेस को यह अच्छा नहीं लग रहा था। आज कांग्रेस के लोगों द्वारा इसका अनावरण किया गया।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *