प्रांतीय वॉच

करंट से महिला की मौत, स्वीच बोर्ड को चालू करते करंट की चपेट में आई

Share this
जांजगीर-चाम्पा : नवागढ़ के किरीत गांव में करंट से महिला की मौत हो गई. मृतक महिला का नाम शांति बाई चन्द्रा ( उम्र – 42 वर्ष ) था. घटना की सूचना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. नवागढ़ थाने के टीआई विवेक पांडेय ने बताया कि घर में महिला स्वीच बोर्ड चालू कर रही थी. इस दौरान बोर्ड के पास बिच्छू था तो महिला ने अपने हाथ को बिच्छू से बचाने छटकारा. यहां महिला का हाथ खुले तरंगित तार से छू गया और महिला, करंट की चपेट में महिला आ गई. परिजन उसे लेकर नवागढ़ अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया. मामले की सूचना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *