अक्कू रिजवी/कांकेर : पुलिस अधीक्षक कांकेर शलभ कुमार सिन्हा के आदेशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जीएस बघेल तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कांकेर श्रीमती चित्रा वर्मा के निर्देश पर आज दिनांक यातायात पुलिस कांकेर एवं भानुप्रतापपुर पुलिस द्वारा सयुंक्त रूप से ग्राम मुल्ला पास स्टेट हाईवे 5 मे चेक पोस्ट लगाकर यातायात जागरूकता अभियान एवं मोटर व्हीकल की चलानी कार्यवाही की गई इस दौरान यातायात नियमों के उल्लंघन करने वाले कुल 112 छोटे बड़े वाहन चालकों के विरुद्ध लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते पाए जाने से चलानी कार्यवाही कर उनसे सम्मन शुल्क के रूप मे कुल 22700/- रुपये जुर्माना भरवाया गया निरंतर जिले के सड़क दुर्घटना मे कमी लाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस एवं अन्य थाना चौकी पुलिस द्वारा यातायात जागरूकता अभियान एवं चलानी कार्यवाही जारी हैँ l
भानुप्रतापपुर एरिया के मुल्ला मे भानु पुलिस एवं यातायात पुलिस द्वारा यातायात जागरूकता एवं की गई चलानी कार्यवाही

