प्रांतीय वॉच

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन

Share this

जानिसार अख्तर/अंम्बिकापुर/सरगुजा: सरगुजा के कलेक्टर डा संजीव झा के निर्देशन में छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान लखनपुर जिला सरगुजा द्वारा संचालित नशामुक्ति सह उपचार केंद्र मिशन चौक केदारपुर अम्बिकापुर में मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे सरगुजा जिला के मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के मनोचिकित्सक डॉ. रितेश सिंह और डा सुमन कुमार के द्वारा मानसिक स्वास्थ्य एवं नशे के दुष्प्रभाव के बारे में बताया गया। इस दौरान डाक्टरों ने शारीरिक स्वास्थ्य की भांति ही मानसिक स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने को कहा कोरोना काल के बाद लोगों में मानसिक समस्या ज्यादा उत्पन्न हो रही है।आज भी लोग मन की बिमारियों को स्वीकार नहीं कर पाते हैं।अगर किसी को मानसिक तनाव,नींद ना आना, चिड़चिड़ापन आता है तो तुरंत ही डाक्टर को दिखाना चाहिए। इस कार्यक्रम के दौरान कमल अग्रवाल एवं अमित सिंह के द्वारा नशा पीडितो को नशे से दूर रहने की टिप्स दी गई। कार्यक्रम के दौरान अमित मिश्रा,अंचल सिन्हा, राजेश सराठे, अमित सिंह,वैदिक ठाकुर, विक्टर जॉन, वेदान्त,भोली सिंह,देवश्री साहू, सलीक,आकाश साहू एवम मुकेश सहित अनेक लोग उपस्थित थे।यह जानकारी छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान के प्रदेश सचिव सुरेन्द्र साहू ने अपने प्रेस विज्ञप्ति में दिया है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *