तिलकराम मंडावी/डोंगरगढ़/लाल बहादुर नगर : पिछले दिनों *आकाश महिला एवम विद्यार्थी कल्याण संस्थान* लालबहादुर नगर के बैनर तले विद्यार्थियों हेतु कैरियर कॉउंसलिंग हेतु एकदिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर तहसीलदार श्री विभोर यादव एवम शिक्षाविद श्री रितेश निर्मलकर द्वारा विद्यार्थियों को कैरियर गाइडेंस एवम करियर कौन्सिलिंग प्रदान किया गया। इसके पूर्व अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के तैल चित्र पर दीप जलाकर पूजा अर्चना किया गया। तत्पश्चात संस्थान का अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा सिन्हा के द्वारा अतिथियों को पुष्पगुच्छ द्वारा स्वागत किया गया। मुख्य वक्ता के आसंदी से तहदीलदार श्री विभोर यादव ने कहा कि शासकीय सेवा में स्थान पाने के लिए योजनाबद्ध तैयारी की आवश्यकता होती है जिसे चरणबद्ध पूरा किया जाता है। इस संदर्भ में समय समय पर विशेषज्ञों की सहायता लेते रहना भी आवश्यक होता है।सभी क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन के लिए भाषा का ज्ञान यथा अंग्रेजी और हिंदी में पारंगत होना एक जरूरी शर्त है। इस संदर्भ में प्रारम्भ से लेकर अंत तक आपके स्कूली जीवन का अनुभव भी बहुत उपयोगी होता है।इसी तारतम्य में शिक्षाविद श्री रितेश निर्मलकर जी ने विद्यार्थीओं को संबोधित करते हुए कहा कि कंपेटेटिव एग्जामिनेशन में बैठने वाले विद्यार्थी सबसे पहले ये तय कर ले कि उसे करना क्या है, किस क्षेत्र में उसे जाना है । समय पूर्व इसका निर्धारण हो जाय तो ज्यादा बेहतर होगा। प्रारम्भ में मिलनेवाली असफलताओं को भूलकर भविष्य की तैयारी में ही सफलता का मूलमंत्र छुपा हुआ है। कार्यक्रम के अंत मे संस्थान की ओर से दोनों वक्ताओं को प्रतीक चिन्ह एवम पौधों प्रदान कर सम्मानित किया गया।विद्यार्थियों ने वक्ताओं के द्वारा कही गयी बातों को अपने जीवन में उतारने की बात कही। इस अवसर पर सर्वश्री सूरज सिन्हा, झमेश्वर प्रसाद साहू, आस्था सिन्हा, भूपेंद्र माली, दीपिका पटेल, रानू सिन्हा, कविता साहू, खुशी खोबरागड़े,बुनिका सिन्हा, अरमान वैष्णव, देवांश वैष्णव, पूजा देवांगन, कुमकम साहू, भोलेश्वरी साहू, मनीष यादव, आदि अनेक विद्यार्थीगण उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन धनेश सिन्हा ने किया और धन्यवाद ज्ञापन एवम आभार प्रदर्शन खुमेश चन्द्रवँशी ने किया।
संस्थान के बैनर तले कैरियर काउंसलिंग क्लास का आयोजन

