कवर्धा : आल इंडिया धनगर समाज महासंघ (दिल्ली) के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमपाल धनगर नई दिल्ली की सहमति पर आल इंड़िया धनगर समाज महासंघ ने छत्तीसगढ़ राज्य हेतु प्रदेशाध्यक्ष पद पर श्रीमती रानीलक्ष्मी पाली कवर्धा को नियुक्ति पत्र प्रेषित किया गया है। जिसके परिपेक्ष्य में श्रीमती पाली का सम्मान समारोह पालीपारा कवर्धा में मान.श्री अशोक सिंह जी,पार्षद वार्ड क्रँ.16 की अध्यक्षता में श्रीमती सुनीता पाली,जिलाध्यक्ष महिला गड़रिया समाज,कवर्धा,जिला सचिव श्रीमती शाँति पाली महिला गड़रिया समाज कवर्धा द्वारा तथा मल्लाह समाज की प्रमुख शामिल रही एवं प्रबुद्धजनों द्वारा पुष्पहार से स्वागत किया गया। “श्रीमती पाली द्वारा अपने स्वागत उद्बोधन में कही~ सामाजिक गतिविधियों एवं समस्याओं को राष्ट्रीय स्तर पर उठाने तथा आज के युवाओं को कुसंग से बचाने उन्हें सही मार्ग में चलने उनके बौद्धिक विकास के साथ~साथ समाजिक गतिविधियों में उनकी भागीदारी के अलावा उनके रूचि अनुरूप अनेकानेक कार्यक्रम आयोजित करती रहूंँगी। साथ ही नारी शक्तिकरण एवं संगठन का निर्माण तथा समाज की बालिकाओं की शिक्षा~दीक्षा को बढ़ाने सतत् प्रयासरत रहूंँगी। कार्यक्रम में श्री अशोक सिंह पार्षद के अलावा उनकी धर्मपत्नी श्रीमती रूबी सिंह,श्री देवराज पाली,मनोनीत पार्षद,के साथ~समाज के बड़े बुजुर्गों, महिलाएं क्रमशः श्रीमती सुनीता,मधु,रामेश्वरी, कला, सुशीला,उर्मिला,शकुन,आदि उपस्थित रहीं संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन श्री राधेश्याम पाली,पूर्व जिलाध्यक्ष गड़रिया समाज कवर्धा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में आभार श्रीमती सुरेखा पाली कवर्धा द्वारा की गई। उक्तशाय की जानकारी श्री रामकुमार पाली द्वारा विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई।*
सामाजिक गतिविधियों एवं समस्याओं को राष्ट्रीय स्तर पर उठाती रहूँगी: रानीलक्ष्मी पाली

