रायपुर वॉच

राजधानी में गुढ़ियारी छात्र की हत्या की गुत्थी सुलझी: प्रेमिका के चक्कर में छात्र की हत्या कर नदी में बहा दिया शव, एक गिरफ्तार, 1 फरार

Share this

रायपुर : राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी के छात्र की हत्या की गुत्थी सुलझ गई है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरा फरार चल रहा है। मुख्य आरोपी ने अपनी प्रेमिका के चक्कर में छात्र की हत्या कर दी थी। इसके बाद शव को नदी में बहा दिया था। दरअसल, आरोपी की गर्लफ्रेंड, जिसे वह प्यार करता है, उसका किसी दूसरे लड़के के साथ भी संबंध है। यह बात पता चलते ही उसने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस के मुताबिक केंद्रीय विद्यालय में 12वीं के छात्र रितेश कुमार सिंह (18) अपने दोस्त के साथ 4 अक्टूबर को प्रिंस ढाबा के पास सोनडोंगरी गए थे। वहां प्रवीण साहू उर्फ बबलू और रवि मिल गए। आरोपियों ने रितेश पर चाकू से हमला कर दिया। उसकी हत्या करके उसका शव नदी में बहा दिया था। पुलिस ने प्रवीण को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरा आरोपी फरार चल रहा है।

पुलिस के मुताबिक मुख्य आरोपी रवि है। उसकी तलाश की जा रही है। रवि की प्रेमिका का रितेश से भी प्रेम प्रसंग था। इसकी जानकारी रवि को हुई, तो वह अपनी प्रेमिका के चक्कर में रितेश को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। और उसे धोखे से बुलाकर हत्या कर दी। शनिवार को पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। मौके से मृतक का शर्ट व चाकू भी बरामद कर लिया गया। पुलिस आरोपी रवि की तलाश में लगी है। वह रायपुर छोड़कर भाग निकला है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *