कमलेश लव्हात्रे/बिलासपुर : सेंदरी के ग्रामीणों ने जिलाध्यक्ष को लिखित में शिकायत कर ग्राम सेंदरी पटवारी हल्का नंबर 46, रा.नि.मं.व कोनी तहसील बिलासपुर जिला बिलासपुर छ.ग. के पटवारी रूपेश गुरूदीवान के द्वारा नेशनल हाईवे के भूअर्जन मुआवजा सूची में व्यापक गड़बड़ी की है का रूप सरपंच सहित ग्रामीणों ने लगाया है l
सेंदरी के ग्रामीणों ने लिखित में शिकायत की कि पटवारी रूपेश गुरुदीवान एवं संबंधित अधिकारियों की मिलीभगत के खिलाफ जांच कमेटी गठन करके भूअर्जन में हुये घोटाले की जांच करवाई जाए एवं दोषियों पर सख्त कार्यवाही की जावे। सिंदरी निवासी ग्रामीणों का आरोप है कि पटवारी रूपेश गुरूदीवान को सेंदरी से तत्काल हटाकर एवं मूल हस्तलिखित रिकार्ड उससे लेकर उसे मुख्यालय अटैच किया जावे या अन्यत्र हल्के में पदस्थ किया जावे ताकि वह भूअर्जन से संबंधित खसरा नक्शा में हेरफेर या छेड़छाड़ या गायब न कर सके।बता दे कि पटवारी काफी विवादित और रसूखदार है जिसकी हमेशा शिकायत रही है और जाहिर है कि इसी वजह से हर जगह से हटा कर इधर से उधर किया गया है। फिलहाल इस बार भी बड़ा आरोप लगा है जिंसमे देखना होगा कि प्रशासन इसमे क्या करता है।
पटवारी पर करोड़ों रुपए का घोटाला का आरोप लगाकर कलेक्टर से की ग्रामीणों ने जांच की मांग

