कमलेश रजक/पलारी : भारतीय जनता पार्टी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ प्रकल्प जिला बलौदा बाजार भाटापारा एवं भाजपा मंडल दक्षिण पलारी के संयुक्त तत्वाधान में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवक के रूप में लगातार 20 वर्ष पूर्ण करने पर सेवा और समर्पण अभियान के तहत 10 अक्टूबर दिन रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र संडी जिला में निशुल्क नेत्र जांच शिविर एवं चश्मा वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष प्रदेश भाजपा के कोषाध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता गौरीशंकर अग्रवाल एवं अन्य अतिथियों ने विधिवत रूप से पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । कार्यक्रम को मुख्य अतिथि गौरीशंकर अग्रवाल ने संबोधित करते हुए क्षेत्र की जनता को इस निशुल्क नेत्र जांच शिविर का लाभ उठाने का आह्वान किया कार्यक्रम को अनेक नेताओं ने संबोधित किए l आज के इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के जिला संयोजक श्रीमती लक्ष्मी साहू बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के प्रदेश संयोजक अंजय शुक्ला लोकेश कावड़िया जिला सहकारी केंद्रीय बैंक रायपुर के पूर्व अध्यक्ष वरिष्ठ भाजपा नेता योगेश चंद्राकर वरिष्ठ भाजपा नेता विपिन बिहारी वर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ अजय राव, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्गा महेश्वर, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री ओमप्रकाश चंद्रवंशी भाजपा के जिला महामंत्री एवं दक्षिण मंडल पलारी के प्रभारी सुभाष जालान, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष तेजराम वर्मा दक्षिण मंडल पलारी भाजपा के अध्यक्ष महेंद्र साहू पलारी भाजपा मंडल के अध्यक्ष नंद कुमार वर्मा नगर पंचायत पलारी के अध्यक्ष यशवर्धन वर्मा भाजपा मंडल दक्षिण पलारी के महामंत्री डागेश्वर वर्मा विजय कोसले, भाजपा के जिला प्रतिनिधि हेमंत साहू भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती मंजू वर्मा, श्रीमती रोहिणी साहू महिला मोर्चा अध्यक्ष निर्मला रजक युवा नेता हिमांशु वर्मा बल्लू वर्मा सहित अनेक भाजपा नेता गण कार्यकर्तागण एवं बड़ी संख्या में नागरिकगण,महिलाएं उपस्थित थे
निशुल्क नेत्र जांच शिविर एवं चश्मा वितरण कार्यक्रम में पहुंचे गौरीशंकर अग्रवाल

