प्रांतीय वॉच

गांधी जी के स्वच्छदूत सफाईमित्र कर्मचारियों को मजदूर कांग्रेस ने सम्मानित किया

Share this

कमलेश लव्हात्रे/बिलासपुर : गांधी जयंती व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जयंती के उपलक्ष्य में मजदूर कांग्रेस द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया गया। सुबह 9:30 बजे से ही मजदूर कांग्रेस के कार्यकर्तागण मजदूर कांग्रेस कार्यालय, बुधवारी बाजार एवं बुधवारी बाजार रोड में स्वच्छता अभियान चलाकर कार्यक्रम किया। लगभग 100 से अधिक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कार्यालय परिसर, रोड और नाली का सफाई का श्रम दान दिया। मजदूर कांग्रेस का कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता के अहमियत का संदेश इस माध्यम से समस्त लोगों को पहुंचाने का काम किया। तत्पश्चात मजदूर कांग्रेस की पूरी टीम ने रेलवे स्टेशन बिलासपुर पहुंच कर गेट नं 3 में महात्मा गांधी के प्रतिमा को माल्यार्पण किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंडल रेल प्रबंधक श्री आलोक सहाय एवं विशेष अतिथि मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री विलासराव रहे। कार्यक्रम का नेतृत्व मंडल समन्वयक बी कृष्ण कुमार ने किया।सबसे पहले मुख्य अतिथि मंडल रेल प्रबंधक श्री आलोक सहाय को बुके देकर स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में मजदूर कांग्रेस द्वारा सफाईमित्र कर्मचारियों के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम की सराहना की, साथ ही मजदूर कांग्रेस हमेशा रेलवे के कल्याणकारी कार्यों में अपने आप को आगे रखता है, इसके लिए बधाई व शुभकामनाएं दी।विशेष अतिथि ने अपने उद्बोधन में साफ सफाई के महत्व महात्मा गांधी जी द्वारा बताया गये वचनों को बताते हुए कि देश को साफ रखने का कर्तव्य हर नागरिक का है।

गांधी जी के स्वच्छदूत के रूप में स्टेशन में कार्यरत 100 से अधिक सफाईमित्र कर्मचारियों को मजदूर कांग्रेस ने सम्मानित किया।
इस अवसर पर सभी सफाईमित्र कर्मचारियों को ग्लब्स, साबुन, मास्क व मिठाई वितरण किया गया। साथ ही उनके सुपरवाइजरों को पुष्प गुच्छ देकर सम्मान किया और उनके कार्यों की प्रसंशा भी की।कार्यक्रम में मजदूर कांग्रेस के केंद्रीय पदाधिकारी दिलीप कुमार स्वाईं, रवि दल, विजय अग्निहोत्री शाखा सचिव गौरीशंकर आईच, डी डी महेश, रनिंग ब्रांच अध्यक्ष रामकुमार यादव, पी एन मूर्ति, आलोक तिवारी, मोहम्मद गौस, इरफान अली, सतीश, गणेश राजक, पार्थो सरकार, मो.नासिर खान व महिला पदाधिकारी श्रीमती विनीता साहनी थे।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से सहयोग मजदूर कांग्रेस के युवा कार्यकर्ता अनंतरमन, मनोज सिंह, प्रहलाद भोई, रतन दास एवं श्यामल मोदक ने किया। एक और कार्यक्रम में मजदूर कांग्रेस कार्यालय बुधवारी बाजार में महात्मा गांधी के चित्र में जोनल अध्यक्ष श्री तपन चटर्जी द्वारा माल्यार्पण कर महात्मा गांधी जयंती को भव्य रूप से मनाया जाने की रेल प्रशासन व मजदूर कांग्रेस के तीनों मंडल रायपुर, नागपुर व बिलासपुर के पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं को संदेश देकर शुभकामनाएं प्रेषित की। साऊथ ईस्ट सेंट्रल मजदूर कांग्रेस ने 2 अक्टूबर 2021को विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन कर गांधीजी व स्व. लाल बहादुर शास्त्री को नमन किया। ये समस्त जानकारी जोनल प्रवक्ता मजदूर कांग्रेस श्री गोपी राव ने दी।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *