Amit Baghel Surrender: Amit Baghel surrendered in Raipur court, supporters shouted slogans fiercely
छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के प्रमुख अमित बघेल बुधवार को रायपुर अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया है। अमित बघेल स्वयं न्यायालय परिसर पहुंचे और कानूनी प्रक्रिया के तहत सरेंडर किया। जैसे ही अमित बघेल के सरेंडर की खबर मिलते ही सुबह से ही रायपुर अदालत परिसर के बाहर छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के कार्यकर्ताओं और समर्थकों का जमावड़ा शुरू हो गया था। बघेल के पहुंचते ही समर्थकों ने उन्हें घेर लिया और “शेर थे, शेर हैं और शेर रहेंगे!” के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा।
जेल जाने से पहले बघेल के समर्थकों और संगठन के पदाधिकारियों ने कड़ा रुख अख्तियार करते हुए एक बड़ा राजनीतिक संदेश भी दिया। क्रांति सेना की ओर से जारी बयान में कहा गया कि उन्हें राज्य के पक्ष या विपक्ष, किसी भी राजनीतिक दल से कोई उम्मीद नहीं है। संगठन अपने मुद्दों पर लड़ाई खुद लड़ेगा।
CG Mahatari Murti Vivad: अमित बघेल समेत तीन नेताओं को मिली जमानत
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना प्रमुख अमित बघेल बीते तीन महीनों से न्यायालय से मिली अग्रिम जमानत पर बाहर थे। जमानत अवधि समाप्त होने और मामले की अगली कानूनी प्रक्रियाओं को ध्यान में रखते हुए उन्होंने अदालत के समक्ष सरेंडर करने का फैसला किया।
सरेंडर के बाद पुलिस और न्यायलयीन अमले ने उन्हें हिरासत में लेकर आगे की वैधानिक प्रक्रिया पूरी की। कोर्ट परिसर के बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे ताकि भीड़ और नारेबाजी के बीच कानून-व्यवस्था की स्थिति नियंत्रण में रहे।

