कमलेश लव्हात्रे/बिलासपुर : मस्तुरी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी की घोषणा प्रदेश अध्यक्ष और जिला अध्यक्ष विजयकेशरवानी के अनुशंसा पर ब्लॉक अध्यक्ष नागेंद्र राय द्वारा घोषित की गई पार्टी के प्रति ईमानदारी और निष्ठा के साथ काम करने वाले वरिष्ठ कांग्रेसी श्री बजरंग चन्द्राकर को ब्लॉक महामंत्री बनाया गया है। और जोन्धरा क्षेत्र में कांग्रेस जनो में भारी उत्साह है। सोशल मीडिया एवं फोन द्वारा श्री बजरंग चन्द्राकर को भारी भरकम बधाई मिल रहा है। अपनी नियुक्ति पर बजरंग चन्द्राकर ने कहा कि पार्टी के प्रति ईमानदारी से कार्य करूँगा। एवं मस्तुरी विधानसभा में कांग्रेस का विधायक होगा और मुझे जो जवाबदारी मिलेगा उसे सभी मिल जुल कर काम करेंगे। और मैं पार्टी के प्रति वचन बद्ध हूं।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मस्तुरी के जोंधरा निवासी बजरंग चंद्राकर महामंत्री बने

