तिलकराम मंडावी/डोंगरगढ़ : षहर में अतिक्रमण की बाढ़ आ गई है। हद तो यह है कि अतिक्रमण की षिकायत के बाद भी संबंधितों पर कार्रवाई नहीं हो रही है। वार्ड नं. 14 बुधवारी पारा जो नगर पालिका अध्यक्ष सुदेष मेश्राम का गृह वार्ड है। यहां पर सरकारी नाली निर्माण का कार्य चल रहा है। नाली निर्माण के बीच वार्ड की उमा तिवारी ने नाली के उपर से कब्जा कर रखा है। जिसे अब निर्माण के पूर्व वह तोड़नें नहीं दे रही है। वार्ड के सोनू राउत, नीतू लारोकर, प्रदीप टेंभुरकर ने बताया कि सरकारी निर्माण में अवैध कब्जा को नहीं हटानें दिया जा रहा है। जबकि सालों से नाली के उपर से अतिक्रमण है, जिसे अब हटानें कहा जा रहा है। किंतु समस्या को लेकर नगर पालिका किसी तरह की कार्रवाई नहीं कर रही है। मामलें को लेकर नगर पालिका में षिकायत भी की गई है, किंतु अब तक संबंधित विभाग के अफसर झांकनें तक नहीं पहुंचें। पिछलें दिनों अतिक्रमण के समीप एक ऑटो फंस गई थी। जिसे निकालनें के लिए काफी मषक्कत हुआ। लगातार अतिक्रमण बढ़नें से गली काफी संकरी हो गई है। मामलें को लेकर सीएमओ यमन देवांगन से संपर्क किया गया लेकिन उनसें संपर्क नहीं हो पाया।
शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं- सरकारी नाली निर्माण में कब्जा नहीं तोड़नें दिए, बढ़ी परेशानी

