क्राइम वॉच

बड़ी खबर: अंबिकापुर में एक की परिवार के 3 सदस्यों की गला रेत कर हत्या, ग्रामीणों ने कहा- रात करीब 2-3 बजे चिल्लाने की आवाज सुनी, कोई गया नहीं बचाने, पुलिस ने एक ग्रामीण हिरासत में लिया

Share this

अंबिकापुर : बदमाशों ने एक परिवार के तीन सदस्यों की गला रेत कर हत्या कर दी। महिला का शव घर के अंदर से मिला है। मरने वालों में महिला, उसका 10 साल का बेटा और ससुर हैं। बच्चे का शव घर से करीब 50 मीटर दूर मिला। वहीं थोड़ी दूर पहले ससुर का शव पड़ा था। लैंगा गांव निवासी कलावती सिरदार (27) अपने 10 साल के बेटे चंद्रिका सिरदार के साथ रहती थी। पड़ोस में ही उसका ससुर मेघूराम सिरदार (50) भी अकेले रहता था। बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने कलावती के घर से करीब 50 मीटर दूर एक बच्चे को सड़क किनारे लेटे देखा। पास में गए पता चला कि बच्चे की गला रेत कर हत्या कर दी गई है। उसके पेट में भी धारदार हथियार से वार करने से आंते तक बाहर आ गई थीं। सुबह ग्रामीणों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। इस मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है। मामला उदयपुर थाना क्षेत्र का है। इसके बाद ग्रामीण कलावती के घर की ओर बढ़े तो वहां घर से करीब 10 मीटर की दूरी पर मेघूराम सिरदार का शव पड़ा था। घर के अंदर कलावती की लाश थी। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची तो कलावती का शव कमरे में जमीन पर पड़ा था। तीनों की गला रेत कर हत्या की गई थी। घर का सारा सामान भी बिखरा पड़ा था। पुलिस ने इस मामले में एक ग्रामीण को हिरासत में लिया है। उसके चेहरे और शरीर पर खून के धब्बे मिले हैं। फिलहाल जांच जारी है। ग्रामीणों ने बताया कि मेघूराम के 4 बेटे हैं, लेकिन सब अलग-अलग रहते हैं। कलावती के पति भजन सिरदार की 3 साल पहले मौत हो चुकी है। उसने जहरीला पदार्थ पीकर जान दे दी थी। इसके बाद से कलावती घर में ही शराब बनाकर बेचने लगी। इसके चलते ग्रामीणों का भी घर में आना-जाना लगा रहता था। ग्रामीणों ने बताया कि रात करीब 2-3 बजे चिल्लाने की आवाज सुनी थी, लेकिन लगा कि कोई ऐसे ही शोर कर रहा होगा, इसलिए कोई गया नहीं। पुलिस को इस पूरे मामले में अवैध संबंधों के चलते हत्या की आशंका है। ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है। परिवार के अन्य सदस्यों से भी जानकारी ले रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कलावती के शराब बेचने से उसका देवर नाराज था। उसने हिदायत भी दी थी कि परिवार के मान-सम्मान के लिए शराब बनाना बंद कर दे, लेकिन कलावती ने बात नहीं मानी। वह अपने और बेटे को पालने के लिए शराब बनाकर गांव में बेचती थी।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *