प्रांतीय वॉच

करोना काल के दौरान सेवा में लगे सिम्स के कर्मचारी लगातार हड़ताल पर

Share this

कमलेश लव्हात्रे/बिलासपुर : वेतन वृद्धि को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल कर रहे सिम्स के तृतीय एवं चतुर्थ वर्ग कर्मचारियों का आंदोलन आज भी जारी रहा। आज अपनी बेमियादी हड़ताल के चौथे दिन, इन कर्मचारियों ने सिम्स प्रशासन को सद्बुद्धि देने के नाम पर अपने पंडाल में ही होम हवन किया। इसके पूर्व बेमुद्दत हड़ताल पर गए कर्मचारियों के द्वारा अपने पंडाल में ही विरोध स्वरूप सामूहिक मुंडन, जल सत्याग्रह सरीखेअनूठे कदम उठाए जा चुके हैं। यह अलग बात है कि बावजूद मजबूत और एकजुट हड़ताल के सिम्स प्रशासन उनकी बात नहीं सुन रहा। भजन, मुंडन जलसत्याग्रह के बाद सिम्स प्रसाशन को सद्बुद्धि देने हड़तालियों ने हवन किया था…। वेतन वृद्धि की मांग को लेकर संभाग के सबसे बड़े अस्पताल सिम्स के 300 से अधिक कर्मचारी लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं करोना काल के दौरान दिन-रात सेवा में लगे कर्मचारी अब सिम्स प्रबंधन के खिलाफत में उतर गए हैं और लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं पुर्व मे भी कर्मियों ने बीते 2 और 3 अगस्त को सांकेतिक प्रदर्शन किया था और वेतन वृद्धि मांग को लेकर प्रदर्शन किया था वेतन वृद्धि का आश्वासन मिलने के बाद बाद कर्मचारी अपने अपने कामों में लौट गए थे l सिम्स में कार्यरत कर्मचारियों की मांग पूरी नहीं होने के बाद एक बार फिर कर्मचारी आंदोलन में उतर गए हैं कर्मचारियों का आरोप है कि सिम्स प्रबंधन द्वारा वेतन वृद्धि की मांग को लेकर लगातार आश्वासन तो दिया जा रहा है लेकिन अभी तक मांग को पूरी नहीं की गई है इस वजह से वह अब अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं लगातार अलग-अलग तरह से प्रदर्शन कर सिम्स प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले कर्मचारियों की 1 सूत्रीय मांग है कि उनकी वेतन वृद्धि की.. तो वहीं कर्मचारियों के हड़ताल में जाने के बाद से सिम्स की स्वास्थ्य व्यवस्था भी अब चरमराने लगी है.. रोजाना पूरे संभाग से सैकड़ों मरीज और उनके परिजन सिम्स अस्पताल पहुंचते हैं लेकिन कर्मचारियों के हड़ताल में जाने के बाद उन्हें दर-दर भटकना पड़ रहा है इलाज नहीं मिलने के कारण गरीब मरीजों को निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा है.. इसकी वजह से उन्हें आर्थिक हानि भी हो रही है.. वही कर्मचारी अब सिम्स प्रबंधन से आर पार की लड़ाई के मूड में नजर आ रहे हैं

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *