शुभम श्रीवास/रतनपुर : जिला स्तरीय छत्तीसगढ़ अंशकालीन स्कूल सफाई कर्मचारी कल्याण संघ जिला आज बिलासपुर नेहरू चौक मे सुबह 11:00 बजे कर्मचारी इकट्ठा होकर वादा निभाओ निकाल कर निकाल कर जिला कलेक्टर बिलासपुर के द्वारा मुख्यमंत्री ، राज्यपाल, शिक्षा विभाग शिक्षण संचनालय रायपुर के नाम से ज्ञापन सौंपा गया l कर्मचारियों की भर्ती अंशकालीन स्कूल सफाई कर्मचारी के रूप में सन 2011में हुई थी जिन्हें प्रतिमाह ₹2000 मानदेय दिया जाता है स्कूलों में कर्मचारियों की ड्यूटी प्रशासन के आदेश अनुसार 2 घंटे की है परंतु अधिकांश स्कूलों में पूरे दिन कार्य लिया जाता है,जिसके कारण कर्मचारी दूसरा अन्य कार्य (काम) नहीं कर पाते , तथा इतने कम मानदेय में परिवार का भरण पोषण नहीं हो पाने के कारण आर्थिक, शारीरिक, मानसिक रूप से परेशानियों का सामना करना पड़ता है कर्मचारियों की स्थिति अत्यंत दयनीय हो चुकी है तथा आर्थिक समस्या के कारण कर्मचारी आत्महत्या भी कर चुके हैं कांग्रेस सरकार सत्ता में आने से पहले लिखित में आश्वस्त किए थे कि सरकार बनने पर आप लोगों को पूर्ण कालीन कलेक्टर दर पर वेतन भुगतान किया जाएगा परंतु आज पर्यंत तक मांगे पूरी नहीं होने पर कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है इसलिए बिलासपुर जिला के सैकड़ों स्कूल सफाई कर्मचारी 26 अगस्त को बिलासपुर नेहरू चौक से वादा निभाओ रैली निकालकर माननीय कलेक्टर महोदय जी के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री महोदय जी के नाम से ज्ञापन सौंपा गया l दिनांक 30 सितंबर 2021 तक मांगे पूरी नहीं होने पर छत्तीसगढ़ के सभी (पांचो)संभागों से पद यात्रा रैली निकालकर रायपुर मुख्यमंत्री निवास का घेराव किया जाएगा तथा अनिश्चितकालीन हड़ताल रायपुर मे किया जाएगाl
प्रमुख मांगे :- अंशकालीन को पूर्ण कालीन करने बाबत प्रांत अध्यक्ष संतोष खांडेकर, जिलाध्यक्ष संतोष नवरंग, ब्लॉक अध्यक्ष मस्तूरी संतोष गिरी गोस्वामी, कोटा ब्लॉक अध्यक्ष संतोष बंजारे, तखतपुर ब्लॉक अध्यक्ष हरीश चंद्र कौशिक, बिल्हा ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र डोंगरे, एवं जिला के समस्त पदाधिकारी मीडिया प्रभारी प्रदीप वर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष कर्मचारी संघ श्याम मुरत कौशिक, प्रदेश महासचिव सहायक शिक्षक कल्याण संघ ईश्वर सोनी , जनता कांग्रेस जोगी जिलाध्यक्ष विक्रांत तिवारी, सामाजिक कार्यकर्ता राजीव अग्रवाल जी, सामाजिक कार्यकर्ता उचित शुद जी, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष ललिता नंद, राजेश यादव जिला प्रवक्ता, लल्लन यादव जिला सलाहकार, ओम प्रकाश साहू ब्लॉक सचिव, ईश्वर कश्यप ब्लॉक प्रवक्ता, रामेश्वर श्रीवास, दुर्गा देवी साहू महिला सलाहकार, कर्रा संकुल अध्यक्ष छतलाल, जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश छतरी, यह जानकारी मीडिया प्रभारी शेखर बैशवाड़े ने दी ।
जिला स्तरीय स्कूल सफाई कर्मचारियों ने वादा निभाओ रैली 1 सूत्री मांग को लेकर को कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

