तिलकराम मंडावी/डोंगरगढ़ : श्रीहनुमान भक्त युवा समिति को सूचना मिली कि एक भिक्षुक का अचानक निधन हो गया है। आगे पीछे कोई करने वाला नही व कुछ समय से बीमार था उसके अंतिम संस्कार के लिए कोई आगे नहीं आया है यह पता चलते ही हंजमान भक्त युवा समिति के सदस्यो ने इस का बीड़ा उठाया और अंतिम संस्कार कर मानवता की मिशाल कायम की। बम्लेश्वरी मंदिर मार्ग से छीरपानी जाने वाले मार्ग में पालिका द्वारा निर्मीत दुकान नो में कई भीक्षुक व खाना बदोश लोग निवासरत है जो अपना जीवन यापन किसी तरह कर रहे है जिनमे से एक नरोत्तम पटेल उम्र लगभग 40 वर्ष एक दुकान में रहता था और बीते कुछ समय से यह बीमार था व रात्रि में अचानक उसकी मृत्यु हो गई तब हनुमान भक्त युवा समिति के सदस्यों व स्थानीय निवासियों ने उसका विधि विधान से दाह संस्कार किया लकड़ी की व्यवस्था में बम्लेश्वरी ट्रस्ट समिति द्वारा निःशुल्क की गई समिति के हनी गुप्ता,निशांत शर्मा मंदिर ट्रस्ट समिति के अजय ठाकुर स्थानीय किशोर कोचे व अन्य सदस्य जिसमे सहभागी बने सुबह जैसे ही जानकारी लगी प्रशासन को सूचित किया गया पुलिस प्रशासन ने आकर जांच की तथा सदस्यों ने इस कि जानकारी अनुविभागीय अधिकारी को भी दी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष नारायण अग्रवाल को जानकारी मिलते ही उन्होंने लकड़ी की निःशुल्क व्यवस्था कराई था तथा समिति के सदस्यों ने स्वयं चंदा कर के कफन दफन का इंतजाम किया और विधि विधान से दाह संस्कार किया और मानवता की मिसाल पेश की।
हनुमान भक्तो ने किया भिक्षुक का दाहसंस्कार, पेश की मानवता की मिशाल

