देश दुनिया वॉच

चलती बस में लगी भीषण आग, लपटों के बीच बाल-बाल बचे यात्री

Share this

पूर्णिया : बिहार के पूर्णिया में शनिवार की सुबह भीषण हादसा होते-होते बच गया. सदर थाना के खुश्कीबाग ओवरब्रिज पर एक बस में भीषण आग लग गई. देखते ही देखते बस धू धू कर जलने लगी. सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई. लोगों की मानें तो समीर बस मुजफ्फरपुर से पूर्णिया आ रही थी. वहीं कुछ लोगों का कहना है कि बस किशनगंज से पूर्णिया आ रही थी. दमकल विभाग के कर्मी दयानंद मंडल ने बताया कि खुश्की बाग रेलवे के ओवरब्रिज पर अचानक शॉर्ट सर्किट से बस में भीषण आग लग गई. आग लने के कारण बस धू-धू कर जलने लगी. हालांकि इस बीच सभी यात्री सुरक्षित बाहर निकल गए. बस के ड्राइवर और खलासी भी बस से निकल कर भाग गए. किसी भी यात्री के साथ कोई हादसा नहीं हुआ, वे बाल-बाल बच गए. उन्होंने कहा कि आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया, कुछ देर बात सफलता मिल गई. रेलवे ओवरब्रिज पर आग लगने के कारण काफी देर तक आवागमन ठप हो गया.

यात्रियों को परेशानी
पूर्णिया गुलाबबाग सिक्स लेन पर आवागमन बंद हो जाने से यात्रियों को भी काफी परेशानी हो रही थी. दमकल कर्मी ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है. सभी यात्री ड्राइवर और खलासी सुरक्षित हैं. हालांकि सब लोग यहां से जा चुके हैं. सुबह करीब 6:30 बजे बस में आग लगी थी. सूचना मिलते ही सदर थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची और दमकल कर्मियों की मदद से आग पर काबू पाया. गौरतलब है कि 3 साल पहले भी पूर्णिया के बस स्टैंड के पास डिविईडर से टकराकर समीर बस में ही भीषण आग लगी थी, जिसमें 2 यात्रियों की जलने से मौत हो गई थी.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *