प्रांतीय वॉच

बेलपान में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती मनाई गई

Share this

संतोष ठाकुर/बिलासपुर। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तखतपुर के नेतृत्व में बेलपान में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती प्रदेश कांग्रेस सचिव आशीष ठाकुर के मुख्य अतिथि में मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ राजीव गांधी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित और पुष्प अर्पित कर किया गया। जहां संबोधित करते हुए आशीष सिंह ठाकुर ने कहा कि आज हम जिस युवा भारत को देख रहे हैं। वह कभी महान नेता स्वर्गीय राजीव गांधी का सपना हुआ करता था। जिसने देश में कंप्यूटर क्रांति की नींव रखी। आधुनिक भारत के शिल्पकार कहे जाने वाले स्वर्गीय राजीव गांधी ने ही देश में पहली बार तकनीक को प्राथमिकता दी थी और इन्होंने राजीव गांधी कम्प्यूटर साक्षरता मिशन को जन्म दिया। वही कम्प्यूटर आज देश की असली ताकत बना हुआ है।अगर हम देश में राजीव गांधी को ‘कम्प्यूटर क्रांति’ का जनक कहें तो गलत नही होगा। पूर्व विधायक जगजीत सिंह मक्कड़ ने कहा कि भारत में गरीबी के स्तर में कमी लाने और गरीबों की आर्थिक दशा सुधारने के लिए राजीव गांधी ने जवाहर रोजगार गारंटी योजना को लागू किया। जिसके अंतर्गत इंदिरा आवास योजना और दस लाख कुआं योजना जैसे कई कार्यक्रमों की शुरुआत की। कार्यक्रम का संचालन करते हुए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष घनश्याम शिवहरे ने कहा कि पंचायती राज को सशक्त बनाने में स्वर्गीय राजीव गांधी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है उन्होंने ही गांव की योजना गांव स्तर पर उनके प्रतिनिधि बनाए ऐसा सपना देखा और उसे फलीभूत भी किया और यही वजह है कि आज पंचायत है सशक्त है।इस अवसर पर ग्रामीण बच्चों और महिलाओं को फल,मीठा एवं बिसकिट का वितरण किया गया।कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन हेमंत कश्यप ने किया। इस अवसर पर जितेन्द्र पाण्डेय,बिरझेराम सिंगरौल,शिवबालक कौशिक,सुरेश ठाकुर,गरीबा यादव,हरविंदर सिंह हूरा,अवधेश शुक्ल,सुबोध शर्मा,बिसाहू राम कश्यप, भगीरथी ध्रुव ,अभय कौशिक,गोविंद साहू,राजकुमार कैवर्त,संतोष मानिकपुरी,जलेश साहू,उमेद सिंह ठाकुर,राधेश्याम जोगिवंश,राजू साहू,मुकेश तिवारी,अभ्युदय तिवारी,अमृत सिंगरौल,सहित सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित थे।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *