रायपुर वॉच

असामाजिक गतिविधियों की रोकथाम के लिए रायपुर पुलिस की विशेष चेकिंग अभियान

Share this

रायपुर । 15 अगस्त को 2021 को आजादी के 74 वी वर्ष के अवसर पर जिले में शांति सुरक्षा व्यवस्था कायम रखने के उद्देश्य से पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला रायपुर अजय यादव द्वारा असामाजिक गतिविधियों की रोकथाम के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाए जाने के निर्देश पर रायपुर पुलिस द्वारा शहर के प्रमुख चौक चौराहों पर बैरिकेडिंग लगाकर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

बता दें कि राजधानी रायपुर में काफी संख्या में लोग आवागमन के लिए ऑटो का उपयोग करते हैं, जिसमें संदिग्ध व्यक्ति एवं चालक होने की आशंका हमेशा बनी रहती है। पूर्व में भी कई संदिग्ध व्यक्तियों एवं एवं आपत्तिजनक सामान पुलिस द्वारा ऑटो से बरामद किया जा चुका है। ऑटो में आपराधिक व्यक्ति के होने की आशंका को देखते हुए ऑटो चालकों का छह स्थानों जयस्तंभ चौक, शास्त्री चौक, स्टेशन चौक, कालीबाड़ी चौक ,बस स्टैंड ,तेलीबांधा चौक पर विशेष जांच अभियान चलाया गया।

इस दौरान आज 250 से अधिक ऑटो की सघन जांच की गई, थाना आमानाका में चार ऑटो चालकों पर आईपीसी 283 के तहत कार्यवाही की गई एवं 65 से अधिक ऑटो चालकों द्वारा वाहन का कागजात सही स्थिति में नहीं पाए जाने पर मोटर यान अधिनियम के तहत भी कार्यवाही की गई।

यह अभियान कार्यवाही लगातार जारी रहेगी सवारी ऑटो चालकों से अपील है कि संदिग्ध व्यक्ति एवं संदर्भ सामान की सूचना पुलिस को दे वाहन का कागजात सही रखें। बिना कागजात के वाहन न चलाएं, सवारियों का सामान छूटने पर नजदीकी थाने में जमा करें, नशे की हालत में वाहन न चलाएं। सवारियों के साथ अभद्रता पूर्ण व्यवहार न करें।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *