BREAKING CG NEWS

लिंगियाडीह चौक में धरना दे रही महिलाओं के साथ पार्षद ने फहराया तिरंगा

Share this

बिलासपुर। देश की आजादी की वर्षगांठ पर शनिवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में स्वतंत्रता दिवस उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया गया। इसी कड़ी में लिंगियाडीह चौक में भी स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया। वार्ड पार्षद दिलीप पाटिल ने धरना दे रही महिलाओं के बीच पहुंचकर उनके साथ ध्वजारोहण किया और तिरंगे को सलामी दी। पिछले कई महीनों से अपनी मांगों को लेकर धरना दे रही महिलाओं को स्वतंत्रता दिवस के इस आयोजन में शामिल करना कार्यक्रम की खास पहल रही। पार्षद ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश की एकता और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का संदेश दिया।

 

एंबियंस

 

इसके पहले स्थानीय स्कूल में भी स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वार्ड पार्षद दिलीप पाटिल ने स्कूल परिसर में ध्वजारोहण किया। इसके बाद स्कूली बच्चों ने राष्ट्रगान प्रस्तुत किया। बड़ी संख्या में मौजूद शिक्षक-शिक्षिकाओं और विद्यार्थियों ने पार्षद का स्वागत एवं सम्मान किया। अपने उद्बोधन में पार्षद दिलीप पाटिल ने कहा कि वे इसी स्कूल से पढ़कर निकले हैं। उन्होंने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए बताया कि जिस समय वे यहां पढ़ते थे, उस समय स्कूल की जगह केवल एक बरगद का पेड़ हुआ करता था। आज समय के साथ स्कूल का विकास हुआ है, भवन और बाउंड्रीवाल का निर्माण हुआ है तथा विद्यार्थियों की संख्या भी बढ़ी है।

 

एंबिएंस….

दिलीप पाटिल उद्बोधन..

 

उन्होंने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने और भविष्य में बड़े अधिकारी बनने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में बच्चों के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक भी मौजूद रहे। देशभक्ति के नारों और राष्ट्रगान से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। उपस्थित लोगों ने स्वतंत्रता सेनानियों और देश के लिए बलिदान देने वाले वीर शहीदों को नमन करते हुए देश की एकता, अखंडता और संविधान के लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत बनाए रखने का संकल्प लिया।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *