BREAKING CG NEWS

Bilaspur Talent Award 2026: 250 प्रतिभाओं का सम्मान, सिंधी संस्कृति की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां

Share this

Bilaspur Talent Award 2026: 250 talents honored, colorful presentations of Sindhi culture made the world proud

बिलासपुर। भारतीय सिंधु सभा बिलासपुर द्वारा 27 सितंबर को श्री झूलेलाल मंगलम, तिफरा में प्रतिभा सम्मान समारोह-2026 का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में करीब 250 प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रशस्ति-पत्र एवं सम्मान प्रदान किया गया।

मुख्य अतिथि श्री भगवान दास सबनानी, विशिष्ट अतिथि लेफ्टिनेंट कर्नल श्री संजेश भावनानी, अतिथि महापौर श्रीमती पूजा विधानी तथा अध्यक्ष श्री विनोद मेघानी रहे। कार्यक्रम में गणेश वंदना, भरतनाट्यम एवं सिंधी संस्कृति पर आधारित रंगारंग प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहीं।

इस अवसर पर अर्जुन तीर्थानी, प्रकाश ग्वालानी, डी.डी. आहूजा, धनराज आहूजा, शंकर मनचंदा, राम सुखीजा, रमेश लालवानी, मनोहर पमनानी, अमर चावला, अभिषेक विधानी, सुनील लालवानी, मुकेश विधानी, विकास कुकरेजा, नीरज जज्ञासी, दिलीप मनवानी, विनोद जीवनानी, मोहन जैसवानी, जगदीश जिज्ञासी, राहुल चावला।सहित अनेक समाजजन उपस्थित रहे।

महिला शाखा से विनिता भावनानी, गरिमा साहनी, मोनिका सिदारा, सोनी बहरानी, कंचन मल्हानी एवं प्राची भक्तानी सहित सदस्य उपस्थित रहीं।

समारोह का उद्देश्य विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए नई पीढ़ी को शिक्षा के साथ भाषा, संस्कृति एवं परंपराओं से जोड़ना रहा।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *