BREAKING CG NEWS

Bhilai Steel Plant: 250 टन स्क्रैप चोरी मामले में अब CBI करेगी जांच …

Share this

Bhilai Steel Plant: CBI will now investigate in the 250 ton scrap theft case…

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र में सामने आए करीब 250 टन लौह स्क्रैप चोरी के मामले की जांच अब केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) करेगा। मामले को सीबीआई को सौंपे जाने संबंधी आदेश राजपत्र में जारी होने के बाद इस बहुचर्चित प्रकरण में केंद्रीय जांच एजेंसी की औपचारिक एंट्री हो गई है। अब तक पुरानी भिलाई पुलिस इस मामले की जांच कर रही थी।

BSP Iron Theft Case: BSP लोहा चोरी केस में BJP नेता गिरफ्तार

पुलिस की कार्रवाई में बीएसपी के अधिकारियों, कर्मचारियों, ट्रांसपोर्टर, कारोबारी और निजी कंपनी के संचालकों सहित कुल 21 आरोपित गिरफ्तार किए जा चुके हैं। मामले की शुरुआत 26 मई को पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के अकलोरडीह खदानपारा स्थित एके ट्रेडर्स के गोदाम और हथखोज क्षेत्र में पुलिस की कार्रवाई से हुई थी।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *