प्रांतीय वॉच

जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा संपन्न जिले के 13 परीक्षा केन्द्रों पर 1733 परीक्षार्थी हुए सम्मिलित

Share this

बीजापुर ब्यूरो (समैया पागे ) l जवाहर नवोदय विद्यालय समिति द्वारा सत्र 2021 के तहत जवाहर नवोदय विद्यालयों में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2021 जिले के 13 परीक्षा केन्द्रों पर 11 अगस्त 2021 को संपन्न हुई। जिसके तहत् जिले के शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बीजापुर, डीएव्ही मांझीगुड़ा शासकीय कन्या पोटा केबिन बीजापुर, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भैरमगढ़, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भैरमगढ़, डीएव्ही भैरमगढ़, एकलव्य भैरमगढ़, कन्या आवासीय विद्यालय कुटरू, शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भोपालपटनम, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक भोपालपटनम, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मद्देड़, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आवापल्ली एवं डीएव्ही स्कूल आवापल्ली परीक्षा केन्द्रों पर 1733 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद ठाकुर तथा जिला मिशन समन्वयक विजेन्द्र राठौर और खंड शिक्षा अधिकारियों के द्वारा विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *