प्रांतीय वॉच

संकुल समन्वयक ने मूल पदस्थापना वापस जाने भाजपा मंडल अध्यक्ष को लिखा पत्र

Share this
प्रकाश नाग/केशकाल : केशकाल विकासखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बेड़मा संकुल केंद्र के प्रभारी इन दिनों सुर्खियों में हैं। विगत दिनाँक  बेड़मा संकुल क्षेत्र के समस्त शिक्षकों ने उनके कार्यों से नाराजगी जताते हुए जिला शिक्षा अधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों को शिकायत करते हुए उन्हें संकुल समन्वयक के पद से हटाने की मांग की थी। जिस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए जिला शिक्षा अधिकारी राजेश मिश्रा ने आदेश जारी करते हुए संतोष सोनपीपरे को उनके मूल पदस्थापना संस्था प्राथमिक शाला गुडरापारा गरका कर दिया गया था। इस सम्बंध में दिनाँक 31 जुलाई को खण्ड शिक्षा अधिकारी सी.एल मंडावी ने भाजपा मंडल अध्यक्ष रामेश्वर उसेंडी को पत्र लिखकर जानकारी दिया था कि संतोष सोन पीपरे दिनांक 23 जुलाई से 8 अगस्त तक अर्जित अवकाश पर हैं। उनके स्थान पर श्रवण नेताम सहायक शिक्षक बेड़मा प्रभारी संकुल समन्वयक के रूप में कार्य कर रहे हैं।
वहीं दूसरी ओर सहायक शिक्षक संतोष सोनपीपरे ने भी दिनांक 9 अगस्त को भाजपा मंडल अध्यक्ष रामेश्वर उसेंडी को एक पत्र जारी करते हुए बताया है कि वह वर्तमान में गुडरापारा प्राथमिक शाला में पदस्थ हूँ, इससे पहले मैं बेड़मा में संकुल समन्वयक के पद पर कार्य कर रहा था। जिला शिक्षा अधिकारी महोदय द्वारा आदेश जारी करते हुए मुझे मूल शाखा में पदभार ग्रहण करने हेतु कहा गया था। आदेश का पालन करते हुए मैंने अपना प्रभार संकुल प्रभारी श्रवण नेताम को देते हुए मेरी मनः स्थिति ठीक न होने के चलते अर्जित अवकाश पर था। परन्तु आपके पत्र की जानकारी मिलने के पश्चात मैं दिनांक 10 अगस्त से पुनः मूल शाखा में पदभार ग्रहण कर लूंगा। यदि मेरे द्वारा किसी की व्यक्ति, राजनैतिक अथवा शिक्षक की भावनाएं आहत हुई हैं तो मैं क्षमाप्रार्थी हुं।
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *