देश दुनिया वॉच

बृहस्पत सिंह और ​टी एस सिंहदेव विवाद में मंत्री रविन्द्र चौबे का बड़ा बयान, कहा- टीएस सिंहदेव को गलतफहमी हुई, बृहस्पत सिंह ने कहीं भी नहीं की शिकायत

Share this

रायपुर। संसदीय कार्य मंत्री रविन्द्र चौबे ने बृहस्पत सिंह और ​टी एस सिंहदेव विवाद में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने बृहस्पत सिंह को जान के खतरे वाली बात को खारिज किया है और उन्होंने कहा कि बृहस्पत सिंह ने ना FIR में, ना ही पार्टी के सामने, ना ही CM के सामने मंत्री सिंहदेव को लेकर कोई शिकायत की है। उन्होंने कहा कि टीएस सिंहदेव “ts singh deo” को गलतफहमी हुई है, हमारी लगातार बात हो रही है। बता दें कि बृहस्पत सिंह मामले में उठे विवाद के बीच अब नया मोड़ आया गया है, आज छत्तीसगढ़ में सदन की कार्यवाही के दौरान सरकार के जवाब से दुखी होकर छत्तीसगढ़ शासन के पंचायत एवं स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव सदन छोड़कर चले गए। इस दौरान उन्होंने कहा कि अब बहुत हो गया, वे भी एक इंसान हैं, वे खुद को सदन में बैठने लायक नहीं समझते।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *