पुलस्त शर्मा/मैनपुर : एनएसयुआई बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा अध्यक्ष प्रवीण बाम्बोडे ने प्रदेश के सभी निगम, मंडल, आयोग के नव नियुक्त अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व सदस्यों की नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार व्यक्त किया है। इसी क्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संदीप साहू को तेलघानी बोर्ड का प्रथम अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रवीण बाम्बोड़े ने बधाई देते हुए हर्ष व्यक्त किया है। एनएसयुआई अध्यक्ष प्रवीण बाम्बोड़े ने कहा कि छत्तीसगढ सरकार द्वारा सर्व वर्ग हितैशी की मंशानुरूप व छत्तीसगढ़ के बहुआयामी विकास को देखते हुए निगम, मंडल व आयोग में अध्यक्ष उपाध्यक्ष सदस्यों का गठन किया है जिससे निश्चत तौर पर भूपेश बघेल सरकार की दूर दर्शिता प्रदर्शित होती है। उन्होने कांग्रेस के सक्रिय युवा नेता संदीप साहू को तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष, सुशील सन्नी अग्रवाल को भवन सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष एवं पंकज शर्मा को जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक रायपुर के अध्यक्ष बनाये जाने व प्रदेश के सभी निगम, मंडल, आयोग के नव नियुक्त अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व सदस्यों को नियुक्ति पर बधाई दिये है।
संदीप साहू को छत्तीसगढ़ तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष बनाये जाने पर एनएसयुआई अध्यक्ष प्रवीण बाम्बोड़े ने दी बधाई
