संतोष ठाकुर/तखतपुरl भारतीय जनता पार्टी मंडल तखतपुर द्वारा डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती के अवसर पर वृक्षारोपण और संगोष्ठी का आयोजन किया गया। दीवान तालाब में अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा वृक्षारोपण का आयोजन किया गया तथा सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम में राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष हर्षिता पांडेय मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित रही। इस अवसर पर अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष गुलजीत सिंह खुराना, इस्लाम अंसारी तथा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री तिलक देवांगन तथा भाजयुमो के अध्यक्ष अजय यादव, कोमल सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे। संगोष्ठी कार्यक्रम में भारत माता पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजन अर्चन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा की प्रदेश प्रतिनिधि श्रीमती हर्षिता पांडेय ने कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी देश के लिए बलिदान हो गए और देश की एकता और अखंडता के लिए के लिए निरंतर कार्य करते रहे। आपने कश्मीर के बारे में कहा कि एक देश में दो निशान दो विधान और दो प्रधान नहीं हो सकता इसी का विरोध करने के लिए परमिट सिस्टम का विरोध करने वे कश्मीर गए जहां उन्हें बंदी बना लिया गया और संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। मुखर्जी ने देश को एक नई चिंतन और विचार दिये। डा0 मुखर्जी के विचार आज भी प्रासंगिक है। मंडल अध्यक्ष त्रेतानाथ पांडेय और मंडल प्रभारी नरेंद कोशले ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री प्रदीप कौशिक ने किया ।इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष जीवन लाल पांडेय श्रीमती नूरीता कौशिक पूर्व जनपद अध्यक्ष, छोटे लाल कौशिक, कृष्ण कुमार साहू, व्ही एस गजबे, गिरधारी कुकरेजा, शिव देवांगन ,दिलीप तोलानी ,सुरेश शर्मा ,अजय यादव, कोमल सिंह, चंदकांत द्विवेदी, सुरेंद्र कोशले, संजय शर्मा, लवकुमार पांडेय ,विश्वनाथ यादव ,नरेंद्र रात्रे ,सुखनंदन साहू ,विवेक पांडेय ,जितेंद्र सिंह ,प्रतिभा देवांगन ,मालती यादव ,श्यामा रामानंदी ,सोनकुंवर यादव ,गोपाल कौशिक ,प्रकाश पाटले ,राजेश लहरे, मनेंद्र तिवारी, सोहन कश्यप, राजकुमार यादव ,राकेश तिवारी, सूर्या कश्यप ,रामकुमार निर्मलकर ,कमलेश कौशिक,अमित यादव ,विजय चौहान, विजय पाली ,फेकन साहू, संतोष लोकचंदानी ,दीपक यादव सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर वृक्षारोपण, संगोष्ठी का आयोजन

