प्रांतीय वॉच

पुलिस आरक्षकों के लिये साप्ताहिक अवकाश की मांग 

Share this
किरीट ठक्कर/गरियाबंद। युवा कांग्रेस के देवभोग ब्लॉक अध्यक्ष भविष्य प्रधान ने पुलिस आरक्षकों के लिये साप्ताहिक अवकाश की मांग की है। इस विषय पर उन्होंने जिले के प्रभारी मंत्री अमरजीत सिंह भगत से सर्किट हाउस में मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा है। भविष्य प्रधान के अनुसार जिले के समस्त थानों में पदस्थ पुलिस आरक्षकों को साप्ताहिक अवकाश नही मिल रहा है , पुलिस कर्मियों को साप्ताहिक अवकाश दिया जाना चाहिये जिससे वे अपने आधिकारिक कर्तव्यों के साथ पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वहन भी सुचारू रूप से कर सकें।
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *