रायपुर वॉच

रामकी ग्रुप पर 3000 रूपये का जुर्माना: अवनि विहार कॉलोनी के 140 मकानों से कचरा लेने रामकी ग्रुप की गाडी 3 दिनों से नहीं गई…. नागरिकों की शिकायत सही मिलने पर की गई कार्रवाई

Share this

रायपुर : नगर पालिक निगम रायपुर के जोन क्रमांक 9 के तहत आने वाले कुशाभाऊ ठाकरे वार्ड क्रमांक 7 के अंतर्गत आने वाली अवनि विहार कॉलोनी के 140 मकानों से कचरा लेने 3 दिनों से रामकी ग्रुप की गाड़ी नहीं पहुंची, तो इस बात की वहाँ के रहवासी नागरिकों ने नगर निगम रायपुर में आज शिकायत की | इस शिकायत को गंभीरता से लेकर नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी श्री विजय पाण्डेय ने अवनि विहार कॉलोनी में पहुंचकर प्रत्यक्ष निरीक्षण कर वस्तुस्थिति की जानकारी ली, इस दौरान रहवासी नागरिकों की शिकायत पूरी तरह से सही मिली, तो इसे गंभीरता से लेकर स्वास्थ्य अधिकारी श्री पाण्डेय ने तत्काल रामकी ग्रुप पर 3000 रूपये का जुर्माना 140 मकानों से कचरा लेने गाड़ी नहीं आने पर करने की कड़ी कार्यवाही की एवं रामकी ग्रुप को तत्काल गाड़ी भेजकर अवनि विहार कॉलोनी के सम्बंधित 140 मकानों से तत्काल कचरा लेने एवं आगे से नियमित रूप से प्रतिदिन गाड़ी भेजकर अवनि विहार कॉलोनी के उक्त सभी 140 मकानों से कचरा लिया जाना सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देश दिये |

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *