प्रांतीय वॉच

नक्सली कमांडर की मौत के बाद अब पत्नी ने भी तोड़ा दम, 4 नक्सली कमांडर की भी हालत गंभीर

Share this

बालकृष्ण मिश्रा/सुकमा। नक्सली कमांडर हरीभूषण की पत्नी की मौत की खबर सामने आयी है, बीते 24 जून को हरीभूषण की पत्नी शारदा की मौत की खबर है, कोत्तागुड़म SP सुनील दत्त व दंतेवाड़ा SP अभिषेक पल्लव को यह खबर मिली है। वहीं 4 नक्सली कमांडर की भी हालत खराब बताई जा रही है, तेलंगाना के कोत्तागुड़म व और छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा SP ने जानकारी मिलने की बात की पुष्टि की है। इसके पहले 22 जून को नक्सलियों के तेलंगाना स्टेट सचिव हरीभूषण की मौत पुष्टि की गई है, मृतक नक्सली हरीभूषण कोरोना से संक्रमित था, और उसकी हार्ट अटैक से मौत हुई है। तेलंगाना के कोत्तागुड़म SP सुनील दत्त ने इसकी पुष्टि की थी। इधर सुकमा में नक्सली दंपति ने सरेंडर किया है, कोरोना संक्रमण से कई कमांडर के मौत के बाद सरेंडर किया है, तेलंगाना के कोत्तागुड़म SP के सामने उन्होंने सरेंडर किया। पुरूष नक्सली यहां पर नक्सली स्टेट कमेटी सदस्य का सुरक्षा गार्ड था, कोत्तागुड़म SP सुनील दत्त ने पुष्टि की है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *