प्रांतीय वॉच

छजकाँ के प्रदेश उपाध्यक्ष (युवा मोर्चा ) सन्नी मेमन दो पार्षदों और 132 कार्यकर्ताओं सहित हुए कांग्रेस में शामिल 

Share this
  •  सन्नी मेमन ने विधायक अमितेश शुक्ल की उपस्थिति में 7 साल बाद की घर वापसी 
किरीट ठक्कर/गरियाबंद । पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के कट्टर समर्थक व जिले की राजनीति के चाणक्य माने जाने वाले छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के युवा प्रदेश उपाध्यक्ष सन्नी मेमन ने लंबे समय से चल रही अटकलों पर विराम लगाते हुए आज विधायक अमितेश शुक्ल की उपस्थिति में छजकाँ के दोनों पार्षदों और 132  कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस प्रवेश कर लिया।
कार्यकर्ताओं से खचाखच भरे कांग्रेस भवन में आज विधायक अमितेश शुक्ल ने सन्नी मेमन को उत्साही व चाणक्य बुद्धि युवा कहा। उन्होंने कहा की सन्नी , कांग्रेस पार्टी का ही सदस्य रहा है , आज उसकी घर वापसी हुई है। विदित हो कि सन्नी मेमन ने अपने राजनैतिक जीवन की शुरुवात कांग्रेस के ही युवा नेता के रूप में की थी, पश्चात छजका में सन्नी मेमन की बेहद सक्रिय व सफल भूमिका रही। जिले में राजनैतिक रूप से सन्नी मेमन के इस कदम से छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस तथा भाजपा को जबरदस्त झटका लगा है।
आगामी विधानसभा चुनाव 2023 को मद्देनजर रखते हुये गरियाबंद में कांग्रेस को मजबूत करने युवा स्टार सन्नी मेमन  की घर वापसी की गई है। छजका के ऊर्जावान सन्नी मेमन के कांग्रेस ज्वाइन करने से कांग्रेस पार्टी को सीधा लाभ होगा। विधायक अमितेश शुक्ल पर लग रहे निष्क्रियता के आरोपों पर भी ताला लगेगा।
पालिका में अब कांग्रेस का पलड़ा भारी 
आज कांग्रेस भवन में आयोजित सन्नी मेमन के स्वागत समारोह में विधायक अमितेश शुक्ल ने कहा कि नगर पालिका परिषद में अब कांग्रेस के छह तथा दो नव प्रवेशी पार्षदों व पांच एल्डरमैन के साथ कांग्रेस का पलड़ा भारी होगा। इससे जनहित के विकास कार्यों में कोई परेशानी नही होगी साथ ही बेलगाम अधिकारियों पर नकेल कसी जा सकेगी।
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *