प्रांतीय वॉच

नशे का कारोबार बढ़ रहे,सूचना के बाद भी सक्रिय नहींं पुलिस

Share this

संजय महिलांग/नवागढ़ : शहर में बीते कुछ दिनों से लगातार बढ़ रही नशे,जुआ सट्टा की अवैध कारोबार से लोगों में पुलिस के प्रति आक्रोश पनप रहा है। दरअसल उक्त कृत्य में लिप्त व्यक्ति भोले भाले लोगों को अपनी गिरप्त में लेकर व्यपार कर रहे हैं। विगत कई दिनों से पुलिस के पास आम लोगों के द्वारा सूचना दी जाती है मगर नशे और अवैध काम करने वाले लोगों का पता लगाने में स्थानीय पुलिस नाकाम रही है।

सूचना पर भी कार्रवाई नहीं

अवैध कारोबार की सूचना तत्काल पुलिस थाने पर देने के बाद भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती। बदमाशों को भागने में पुलिस की सुस्ती भी मददगार है। स्थानीय स्तर पर आरोपियों पर नकेल कसने के लिए कोई कारगर कदम नहीं उठाए।
नवागढ़ थाना क्षेत्र में लगातार जूआ सट्टा कॉरेक्स, एपीजेड का कारोबार चल रहा है स्थानीय पुलिस को सब पता है इस कारोबार में लिप्त लोगों के बारे में परन्तु ऐसी क्या मजबूरी हैं कि कोई कार्यवाही नहीं करती हैं

अवैध कारोबारियों के हौसले बुलंद

इस तरह के गोरखधंधा में लिप्त लोगों पर कोई करवाई नही होने से हौसले बुलंद हैं खुलेआम कारोबार कर रहे हैं।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *