प्रांतीय वॉच

श्रीराम जन्मोत्सव समिति द्वारा मटमैले पानी की आपूर्ति को लेकर कल बीएसपी प्रबंधन के खिलाफ करेगा विरोध प्रदर्शन

Share this

तापस सन्याल/भिलाई नगर। श्रीराम जन्मोत्सव समिति द्वारा बीएसपी टाउनशिप में विगत दो माह से हो रहे मटमैले पानी की आपूर्ति को लेकर चलाये जा रहे मिशन शुद्ध जल के तहत 7 जून को मानव श्रृंखला का आह्वान किया गया है। समिति द्वारा शाम 4 बजे सेक्टर 8 से लेकर सेक्टर 1 तक सोशल डिस्टेंसिंग एवं कोरोना संक्रमण संबंधी आवश्यक दिशा निर्देशों के साथ मानव श्रृंखला बनाई जाएगी और सोए हुए जनप्रतिनिधियों एवं बीएसपी प्रबंधन के खिलाफ विरोध जताया जाएगा। समिति के युवा विंग अध्यक्ष मनीष पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि यह भिलाई का दुर्भाग्य है कि विगत दो माह से लोगों को मटमैला पानी पीने और बाहर से पानी खरीदने को मजबूर होना पड़ रहा है। पेयजल जैसे संवेदनशील मुद्दे को लेकर जनप्रतिनिधि एवं बीएसपी प्रबंधन कितना लापरवाह है वह अब भिलाई की जनता जान चुकी है। श्री पाण्डेय ने बताया कि जिम्मेदारों के इस रवैय्ये के प्रति मानव श्रृंखला बनाकर विरोध किया जाएगा और जब तक इस समस्या का निराकरण नहीं होता तब तक समिति द्वारा जमीन की लड़ाई लड़ी जाएगी

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *