प्रांतीय वॉच

आदित्य राजे सिंह ने 101 पौधे, पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में वितरण कर एक मिसाल कायम की और लोगों में पर्यावरण के प्रति सचेत होने का संदेश दिया

Share this

महेन्द सिंह/पांडुका/नवापारा राजिम/रायपुर : ग्रीन सफायर रायपुर निवासी आदित्य राजे सिंह पर्यावरण की रक्षा के लिए प्रेरित करने एवं पर्यावरण की सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने और सचेत करने के उद्देश्य से विश्व पर्यावरण दिवस पर अपने शरीर पर खुद के द्वारा पेपर पर पेंटिंग किया संदेश को पहन कर लोगों के बीच पौधों का वितरण किया। सात वर्षीय आदित्य राजे सिंह ने विश्व पर्यावरण दिवस पर 101 पौधे बांटने का लक्ष्य किया पूरा। पिछले लगातार 10 दिनों से प्रत्येक दिन 11 पौधों के वितरण का लक्ष्य लेकर चलनेवाले आदित्य ने लोगो के बीच पौधों को वितरित किया। जिसमें मुख्य रूप से नीम,पीपल एवं बरगद के पौधों का वितरण किया गया। डीपीएस स्कूल रायपुर कक्षा दूसरी का छात्र आदित्य राजे सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि ये पौधे लगभग 80 से 100 प्रतिशत ऑक्सीजन हमे देते है। लोगों को जागरूक करने के लिए आदित्य ने यह भी संदेश दिया कि आज कोरोना जैसी महामारी ने लोगो को अहसास कराया कि पर्यावरण और पेड़ पौधे हमारे लिए कितना महत्वपूर्ण है, पेड़ पौधे हमारे लिए अब धन से ज्यादा कीमती है , भोजन- पानी के बिना हम 1 सप्ताह तक जीवित रहे सकते ,परंतु ऑक्सीजन के बिना हमारे लिए एक सेकंड भी जीना नामुमकिन है ।अब समय आ गया है हम लोगों को इसे गंभीरता से लेने का ,आदित्य ने अपने संदेश में यह भी बताया की कोरोना काल में ऑक्सीजन की कमी पूरे देश ने महसूस किया अब हम सभी सचेत हो जाएं तथा इस विपदा से हमें पेड़ पौधे ही बचा सकते हैं बस थोड़ी सी देखभाल हम सभी को पेड़ पौधों की करनी है और अपना जीवन बचाना है। आदित्य के दादा श्री के पी सिंह एवं दादी चंद्रवास देवी सिंह अपने पोते के इस नेक कार्य को सराहा और गौरान्वित महसूस किया। आदित्य ने प्रेरणादायक संदेश में कहा – पेड़ पौधों में रहते हैं भगवान, पर्यावरण रक्षा, में करो अपना दान ,पर्यावरण की सुरक्षा में दे अपना योगदान,इससे अपना देश बनेगा महान, महान, महान.. । सुखनंदन राठौर एसपी गरियाबंद, स्मृति ठाकुर जिला पंचायत अध्यक्ष गरियाबंद, देवजी भाई पटेल पूर्व विधायक, सहित अंचल के आसपास के गणमान्य नागरिकों ने आदित्य राजे के इस कार्य की तारीफ करते हुए आदित्य राजे की उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *