रवि सेन/बागबाहरा : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बागबाहरा नगर के सरस्वती शिशु मंदिर प्रांगण में आर्ट आफ लिविंग परिवार एवम अध्यक्ष भाजयुमो ग्रामीण मंडल बागबाहरा द्वारा फल दार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया इस प्रांगण में लगभग 20 फलदार एवम छायादार पौधों को रोपकर उसे बड़ा करने का संकल्प भी लिया गया ताकि ये पौधे बड़े होकर लोगो को फल एवं छाया प्रदान करे । इस अवसर पर रवि फरोदिया (अध्यक्ष बागबाहरा ग्रामीण मंडल भाजयुमो) ने अपने संबोधन में कहा कि दो वर्षों से कोरोना महामारी की मार झेल रहे है वही इस वर्ष लोगो को ऑक्सीजन की कमी के चलते अपनो से दूर होते देखा है अगर अभी भी सब लोग अपने आस पास एक एक पौधे को लगाने एवम उसको देखरेख कर बाद करने का संकल्प ले तो कभी भी लोगो को ऑक्सीजन की कमी नही होगी चारो तरफ हरियाली होगी । इस अवसर पर आर्ट आफ लिविंग के अध्यक्ष यशवंत जिंदल , सुरेश मोहंती , डॉ राजेश कर , भोज साहू , संजय अग्रवाल , सूर्य कुमार देवांगन , विद्या चन्द्राकर , किशोर डहरवाल , ध्रुवंशी , भाविक साहू हेमंत साहू आदि उपस्थित रहे ।
सरस्वती स्कूल में आर्ट आफ लिविंग एवम भाजयुमो बागबाहरा ग्रामीण मंडल ने किया पौधा रोपण

