बिलासपुर। बिलासपुर जिले की पवित्र धार्मिक नगरी रतनपुर स्थित सिद्ध शक्तिपीठ मां महामाया मंदिर आम जनता के लिए दिनाँक 7 जून से आगामी आदेश तक प्रातः 7 बजे से रात्रि 6 बजे तक खोला जाएगा। उक्त आशय की जानकारी देते हुए श्री महामाया मंदिर ट्रस्ट समिति के प्रबंधक ट्रस्टी श्री सुनील सोंथालिया ने कहां है कि 7 जून से आम जनता मंदिर में पहुंचकर मां महामाया के दर्शन कर सकती है।*
रतनपुर स्थित मां महामाया मंदिर का कल से खुलेगा दरबार, सुबह 7:बजे से शाम 6 बजे तक

