प्रांतीय वॉच

बेमेतरा में ब्लैक फंगस से अब तक 3 की मौत, रायपुर के अलग-अलग अस्पतालों में 6 मरीजों का इलाज जारी

Share this

बेमेतरा : बेमेतरा जिले में कोरोना संक्रमण के नियंत्रण के बाद अब ब्लैक फंगस ने दस्तक दे दी है। स्वास्थ्य विभाग ने जिले में अब तक 9 मरीजों की पुष्टि की है। इनमें से तीन की मौत हो चुकी है जबकि 6 मरीजों का रायपुर के अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अब तक मिले मरीजों में बेरला ब्लॉक के 4, बेमेतरा ब्लॉक के 3, साजा ब्लॉक के 2 लोग शामिल हैं। बेमेतरा CMHO डॉक्टर सतीश शर्मा ने बताया कि पहले कोरोना संक्रमित पाए गए मरीजों को ही ब्लैक फंगस की बीमारी हुई है। सभी मरीजों का इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग से जानकारी के मुताबिक यह संक्रामक रोग नहीं है। ये रोग मुख्यतः स्टेरॉयड जैसी बीमारी की दवा लेने वालों में ज्यादा प्रभावी है। ऐसे व्यक्तियों को ये साइनस या फेफड़े, हवा से फंगल इन्फेक्शन अंदर जाने के बाद प्रभावित करता है। इसके साथ स्वास्थ्य विभाग ने ब्लैक फंगस से बचाव के लिए अफवाहों से बचने की अपील की है।

किन लोगों का ब्लैक फंगल होने की संभावना ज्यादा
कोरोना नेशनल टास्क फोर्स और एक्सपर्ट ग्रुप की ओर से जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि कोरोना रोगियों व मधुमेह रोगी और कमजोर इम्युनिटी वाले लोगों में ब्लैक फंगस होने की संभावना ज्यादा रहती है। ऐसे लोगों को यदि नाक में रुकावट या जमाव या खूनी स्त्राव की शिकायत होती है। गाल की हड्डी में दर्द, चेहरे में एक तरफ दर्द, सुन्न और सूजन हो, तो ऐसे लोगों में ब्लैक फंगस होने की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे लोगों को तुरंत डॉक्टरों से संपर्क कराना चाहिए।

ब्लैक फंगल से कैसे बचें
ईएनटी सर्जन डॉ. राकेश गुप्ता ने बताया कि ब्लैक फंगस से बचने के लिए धूल वाली जगहों पर मास्क पहनकर रहें। मिट्टी, काई या खाद जैसी चीजों के नजदीक जाते वक्त जूते, ग्लव्स, फुल स्लीव्स शर्ट और ट्राउजर पहनें। साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें। डायबिटीज पर कंट्रोल, इम्यूनोमॉड्यूलेटिंग ड्रग या स्टेरॉयड का कम से कम इस्तेमाल कर इससे बचा जा सकता है।

जिले कोरोना का संक्रमण
बेमेतरा में कोरोना मरीजों के मिलने की संख्या में कमी आई है, अगर पिछले 7 दिनों के आंकड़ों को देखें तो 106 मरीज कोरोना संक्रमित मिलें और 4 की मौत हुई है। जिले में कुल 19 हजार 667 कोरोना मरीजे मिलें। जिसमें 18 हजार 989 रिकवर हुए 231 की मौत के साथ 447 एक्टिव मरीज हैं।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *