विकास अग्रवाल/खरसिया। आज से 8 वर्ष पूर्व बस्तर क्षेत्र के झीरम घाटी में नक्सलियों ने खरसिया सहित पूरे छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय नेता व तात्कालीन प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार पटेल एवं राजनीति के क्षितिल में उभरते उनके युवा पुत्र दिनेश पटेल सहित प्रदेश कांग्रेस के कई नेताओं को शहीद कर दिया था। तब से प्रदेश के कांग्रेस कार्यकर्ता अपने चहते नेताओं को श्रद्धाजंलि देते आ रहे है। इसी क्रम में आज शहीद नंदकुमार पटेल एवं शहीद दिनेश पटेल को खरसिया के ग्राम ठुसेकेला में स्थित शहीद स्मारक में उच्चशिक्षा मंत्री एवं शहीद नंदकुमार पटेल के पुत्र एवं शहीद दिनेश पटेल के छोटे भाई उमेश पटेल द्वारा कोरोना नियमों का पालन करते हुए सीमित संख्या में क्षेत्र के युवा साथियों युवा कांग्रेस अध्यक्ष राजा वैष्णव, युवा प्रेरणास्त्रोत शमशाद हुसैन, टकेश्वर राठौर (सलाहकार),, खेम साहू युवा कांग्रेस महासचिव एवं सदस्य जीवन दीप समिति, युवा कांग्रेस महासचिव बालकराम पटैल, कमाल अली, युवा नेता साजेश मनघोघर ,,चितरू गबेल,, राधे लाल राठिया के साथ शहीद स्मारक पहुंचकर नंदकुमार पटेल एवं दिनेश पटेल की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें अपनी अश्रुपूरित श्रद्धाजंलि अर्पित की।
शहीद नंदकुमार एवं दिनेश पटेल को युवा साथियों की टीम के साथ उमेश पटेल ने दी श्रद्धांजलि

