प्रांतीय वॉच

नाली में मलमा कचरा डालने पर लिया 500 जुर्माना…

Share this

दुर्ग : नगर पालिक निगम दुर्ग स्वास्थ्य विभाग द्वारा आर्य नगर में विक्रम अग्रवाल द्वारा नाली में कचरा और मलमा डाल दिये जाने पर  निगम का मुख्य स्वच्छता निरीक्षक जसवीर सिंह भुवाल ने विक्रम अग्रवाल के घर जाकर ₹500 का जुर्माना काटा और चेतावनी दी की दोबारा नाली में कचरा और मलमा ना डालें अन्यथा कड़ी कार्यवाही की जाएगी ।

जागरूक निवासियों ने की शिकायत….
आयुक्त हरेश मंडावी के निर्देशानुसार शहर  की नालियों, नाला, सड़कों, गलियों  की सफाई निरंतर करवाई जा रही है स्वास्थ्य विभाग द्वारा  गैंग लगाकर नालियों का तल से सफाई हो रही है । नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा शहर की आम जनता को लगातार सूचित किया जा रहा है कोई भी व्यक्ति अपने घरों का कचरा, दुकानों का कचरा नालियों में ना डालें ।  इस दिशा में शहर की जनता जागरूक हुई है और अपने आसपास क्षेत्र को साफ सुथरा रखने लगे हैं । इस कड़ी में आर्य नगर क्षेत्र में विक्रम अग्रवाल द्वारा नाली में कचरा और मलमा डालने की सूचना शिकायत नगर निगम में की गई ।  शिकायत मिलने पर आयुक्त के निर्देशानुसार मुख्य स्वच्छता निरीक्षक के द्वारा श्री अग्रवाल के घर जाकर जुर्माना काटा गया ।

बारिश के समय जलभराव की स्थिति निर्मित होती है …
शहर के समस्त आम जनता से अनुरोध है कि वे अपने घरों का कचरा नालियों में ना डालें । घर घर कचरा लेने आने वाले कचरा रिक्शा को ही कचरा देवें । नालियों में कचरा डाले जाने से बारिश के समय नाली और नाला में पानी निकासी जाम हो जाता है और जलभराव की स्थिति बनती है । अतः कचरा रिक्शा को ही कचरा देवें ।  किसी भी व्यक्ति के द्वारा नाली में कचरा डालने पर तत्काल निगम के सुपरवाइजर, स्वच्छता निरीक्षक और स्वास्थ्य अधिकारी को अवश्य सूचित करें ।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *