आफताब आलम/बलरामपुर: बलरामपुर जिले में धरने पर थाने में बैठे भाजपा नेेता ओमप्रकाश जायसवाल ने गिरफ्तारी देते हुुुए कहा मैं भी हूँ डॉ. रमन, भूपेश बघेल की तानाशाही नहीं चलेगी। आपको बता दे कि राजनीति में उबाल ला देने वाली टूलकिट मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह को आरोपी बनाया गया है, बलरामपुर जिले के भाजपा नेता ओम प्रकाश जयसवाल ने भी पुलिस थाना बलरामपुर पहुंचकर धरना प्रदर्शन कर गिरफ्तारी देकर कहा कि देश में इस प्रकार की पहली घटना है कि किसी पत्र को ट्वीट कर देने से एफ आई आर दर्ज हुई है जो सरासर अन्यायपूर्ण एवं राजनीति से प्रेरित है , तानाशाही घटना है | जिसका हम सब भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता पुरजोर विरोध करते हैं। समय आने पर सरकार के खिलाफ सड़क की लड़ाई लड़ने को तैयार हैं। इस दौरान ओम प्रकाश जायसवाल के साथ , ब्लाक अध्यक्ष अजित सिंह, छोटेलाल गुप्ता, राजेश गुप्ता, जितेंद्र श्रीवास्तव उपस्थित रहे।
भाजपा नेेता ओमप्रकाश जायसवाल ने दी गिरफ्तारी, कहा- मैं भी हूँ डॉ. रमन, भूपेश बघेल की तानाशाही नहीं चलेगी

