प्रांतीय वॉच

ग्राम जमगला निवासी 13 वर्षीय किशोरी हुई लापता, रिपोर्ट दर्ज कर पतासाजी में जुटी पुलिस

Share this
जानिसार अख्तर/लखनपुर : लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जंमगला निवासी 13 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला प्रकाश में आया है पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम जमकला निवासी 13 वर्षीय किशोरी जो गांव के ही संतरा मुसलमान के यहां 8 मई को काम करने गई हुई थी जो शाम तक घर वापस नहीं आई। परिवार जनों के द्वारा संतरा मुसलमान के यहां जाकर किशोरी की पतासाजी की गई संतरा मुसलमान के द्वारा बताया गया कि काम कर  वह अपने घर चली गई थी जिसके बाद परिजनों ने आसपास रिश्तेदारों में किशोरी की पतासाजी की गई परंतु किशोरी का कुछ पता नहीं चला जिसके बाद किशोरी के परिजन लखनपुर थाने पहुंच अज्ञात व्यक्ति के द्वारा बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का रिपोर्ट दर्ज कराया है लखनपुर पुलिस धारा 363 भा. द. स. के तहत अपराध पंजीबद्ध करते हुए किशोरी के पतासाजी में जुटी है
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *